सहस्त्रबाहु मंदिर में धूमधाम से मना श्रीराम-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

बीना। राय नगर स्थित भगवान श्री सहस्त्रबाहु मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस भगवान श्रीराम एवं भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित हरीश शास्त्री महाराज ने अपनी मधुर वाणी में दोनों भगवान के जन्म प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भजन-कीर्तन व जयकारों के बीच भक्ति में झूम उठे।

भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का किया वर्णन

कथा के चौथे दिवस की शुरूआत भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग से हुई। कथावाचक पंडित हरीश शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मयार्दा, त्याग, धर्म और जनकल्याण की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और कथा स्थल पर भक्ति का वातावरण निर्मित हो गया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे

इसके बाद महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने देवकी-वसुदेव, कंस के अत्याचार और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण के पृथ्वी पर अवतरण का प्रसंग सुनाया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ह्यनंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीह्ण के जयघोष के साथ भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय हो गया और भक्तों ने उत्साहपूर्वक जन्मोत्सव में सहभागिता की।

धर्म की स्थापना के लिए होता है भगवान का अवतार

पंडित हरीश शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके दिव्य संदेशों का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब भगवान धर्म की स्थापना तथा भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, करुणा, सदाचार, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर व्यक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

प्रतिदिन पहुंच रहे श्रद्धालु

राय नगर स्थित भगवान श्री सहस्त्रबाहु मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं और धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। चौथे दिवस आयोजित श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Related Post

विद्यार्थियों में कौशल विकास ही आत्मनिर्भरता की कुंजी है : डॉ. सरोज गुप्ता
अग्रणी कॉलेज में विवेकानंद  प्रकोष्ठ के अंतर्गत  रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों का हो रहा है सफल…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading