समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे : श्याम तिवारी
Sagar Uday >> सागर>> समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे : श्याम तिवारी
समाज को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे : श्याम तिवारी
समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारी प्राथमिकता : मधुकर जाटव
अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय; नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
सागरउदय संवाददाता, सागर
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक धर्मश्री स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुकर जाटव ने की। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने मोर्चा के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आधार समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास और कार्यकतार्ओं का समर्पण है। संगठन की वास्तविक मजबूती केवल पदाधिकारियों की संख्या से नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसकी पहुंच और उसके विश्वास से निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ विदेशी ताकतें देश के सामाजिक सद्भाव को प्रभावित कर भ्रम और अराजकता का वातावरण निर्मित करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में संगठन के कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हमें समाज के बीच पहुंचकर जागरूकता, एकता और विश्वास का ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जिससे समाज को विभाजित करने वाले किसी भी प्रयास को सफलता न मिल सके। श्याम तिवारी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाए। कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनें, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहें तथा संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन में पद प्राप्त करना सम्मान का विषय है, लेकिन उस पद की वास्तविक सार्थकता समाज के प्रति निभाई गई जिम्मेदारियों और जनसेवा के कार्यों से निर्धारित होती है।
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुकर जाटव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को सदैव प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। मधुकर जाटव ने कहा कि संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह केवल पद नहीं, बल्कि समाज की अपेक्षाओं और विश्वास का प्रतीक है। हमें बस्तियों और मोहल्लों तक पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को समझना होगा तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सागर में संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर एवं संत रविदास लोक का निर्माण संपूर्ण अनुसूचित जाति समाज के लिए गौरव का विषय है। यह ऐतिहासिक पहल संत रविदास जी के समानता, सम्मान और सामाजिक समरसता के विचारों को नई पहचान देने का कार्य करेगी। उन्होंने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मंडल एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री अंकित सनकत एवं आभार नरेंद्र डब्बू अठ्या ने व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 24, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 8:46 pm
बाघराज वार्ड में विधायक निधि से 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित शेड एवं किचिन का लोकार्पण
गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता…
- September 8, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:44 pm
