👁 कुल विजिटर: 29,427
f 𝕏 ➤

राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूनार्मेंट की आयोजन समिति के अध्यक्ष बने रिशांक तिवारी

सागर उदय संवाददाता, सागर

सागर जिले में 15 नवंबर से आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूनार्मेंट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में टूनार्मेंट के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की सुविधाओं और जिम्मेदारियों के निर्धारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी को राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूनार्मेंट आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति के साथ ही आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में तैयारियों को गति देने पर सहमति बनी।

नवनियुक्त आयोजन समिति अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि सागर जिले में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूनार्मेंट का आयोजन जिले के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। जिला फुटबॉल संघ के साथ समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों, खेल प्रेमियों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से इस टूनार्मेंट को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा, ताकि सागर जिले को प्रदेश के खेल मानचित्र पर नई पहचान मिल सके।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव विशाल तोमर ने कहा कि सागर को राज्य स्तरीय टूनार्मेंट की मेजबानी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सभी सदस्य, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मिलकर कार्य करेंगे।

बैठक में जिला फुटबॉल संघ के सचिव विशाल तोमर, हेमंत गंगापारी, सत्यम भील, सैबाज खान गर्व, हर्ष यादव,मनीष यादव,अनिल यादव, मोहसिम खान, जावेद खान एवं कार्तिक ठाकुर सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर टूनार्मेंट को सफल बनाने और सागर जिले में खेल गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Related Post

मंत्री पुत्र के जन्मदिवस पर गौशाला में हुआ पौधारोपण, 11 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देवरीकला। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश सिंह राजपूत के जन्मदिवस के अवसर…
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर एवं विधायक  पटेरिया ने किया देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
सागर उदय, सागर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने देवरी…