शाहगढ़ बीला फोर लेन में सड़क हादसा, पत्नी की इलाज के दौरान मौत, पिता-बेटी घायल
>> सागर>> शाहगढ़ बीला फोर लेन में सड़क हादसा, पत्नी की इलाज के दौरान मौत, पिता-बेटी घायल
शाहगढ़ बीला फोर लेन में सड़क हादसा, पत्नी की इलाज के दौरान मौत, पिता-बेटी घायल
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को पीछे से मारी टक्कर, पत्नी का ईलाज कराने सागर जा रहे थे
शाहगढ़। बीला थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनकी 1 साल की बेटी को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में 27 वर्षीय सीता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक चला रहे 28वर्षीय राममिलन अहिरवार और एक साल की बेटी छाया गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को शाहगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी हैं।
28 साल का राममिलन पिता खलुआ अहिरवार छतरपुर जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र के सेवार गुलाई गांव के रहने वाले थे और गांव में ही मजदूरी कार्य करते थे। बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी सीता और एक साल की बेटी छाया का ईलाज कराने सागर बाईक से जा रहें थे। इसी दौरान शासन बीला के पास नेशनल हाईवे फोर लेन पर ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पत्नि सीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, राममिलन और बेटी छाया गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही फोरन मौके पर मदद के लिए पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को फौरन शाहगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों ने बताया कि उनका भाई पत्नी और बेटी को लेकर सागर जा रहा था, तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई और भतीजी का इलाज शाहगढ़ अस्पताल में चल रहा है।
बीला पुलिस आरक्षक सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि उसकी पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में शामिल ट्रक को पकड़ लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले की जांच शुरू की।
Related
Related Post
- October 14, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:38 pm
सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
भाजपा सरकार जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: गोविंद सिंह राजपूत…
- September 18, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:51 pm
