श्याम तिवारी ने पीएम श्री विद्यालय और टैगोर विद्या निकेतन में चित्रों का किया अवलोकन, विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

सागर उदय संवाददाता, सागर

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सागर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में ह्यमेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर कागज पर उकेरी। शहर के पीएम श्री विद्यालय, चमेली चौक और टैगोर विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अपने विचारों को चित्रों के जरिए अभिव्यक्त किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दोनों विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों की चित्रकलाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता और उनकी कल्पनाओं की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

श्याम तिवारी ने कहा कि मेरे सपनों का भारत केवल चित्र बनाने की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को देश के भविष्य के बारे में सोचने और अपनी कल्पना को अभिव्यक्त करने का अवसर है। आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश का नेतृत्व करेंगे। इसलिए जरूरी है कि वे बड़े सपने देखें, अपने लक्ष्य तय करें और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना भी मजबूत होनी चाहिए। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा, खेल, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में युवा अपनी प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आज कागज पर उकेरी गई कल्पना ही कल भारत के विकास की तस्वीर बन सकती है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ह्यमेरे सपनों का भारत-चित्र सेवाह्ण कार्यक्रम जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आयोजित  प्रतियोगिता में संगठनात्मक सागर जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए और विद्यार्थियों की चित्रकलाओं का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, जय सोनी, रामेश्वर नेमा, अंशुल हर्ष, नितिन सोनी सहित शिक्षकगण एवं प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर
खुरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सागर उदय संवाददाता,…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading