सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
>> सागर>> सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
सुरखी विधानसभा में विकास की नई इबारत, 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
भाजपा सरकार जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: गोविंद सिंह राजपूत
कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जनता विकास से दे रही जवाब: गोविंद सिंह राजपूत
सागर उदय संवाददाता, सागर
सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम सेमरा गोपालमन, चादौनी, करैया और जैसीनगर में 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। साथ ही जैंसीनगर में आधार केंद्र का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों एक और नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में पहुंच मार्ग, सड़क निर्माण, पेयजल के लिए पानी की टंकी, नाली निर्माण, चबूतरा निर्माण सहित विभिन्न जनहितकारी कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से कांग्रेस की राजनीति प्रभावित हुई है। इसी कारण कुछ लोग भ्रमित करने वाला प्रचार कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। जनता विकास कार्यों को देख रही है और योजनाओं से मिल रहे लाभ को महसूस कर रही ळें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राजनीति को केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प मानती है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मंत्री ने कहा कि आज विकास की चर्चा केवल शहरों तक सीमित नहीं है। गांवों में सड़क, पेयजल, आवास, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भी इसी सोच के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े।
मंत्री राजपूत की सोच ने बदली सुरखी की तस्वीर: सांसद
कार्यक्रम में सांसद श्रीमति लता वानखेड़े ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य किये गये हैं जो कि इस विधानसभा के लिए प्रदेश में अलग पहचान देते हैं। सुरखी विधानसभा में चहुओर विकास कार्य हो रहे हैं यह आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की सोच का नतीजा है कि शहरों जैंसी व्यवस्था सुरखी विधानसभा में आपके लिए है। सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि मंत्री राजपूत क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं। जिसके कारण आप सभी से उनका परिवार जैंसा नाता है और यह नाता ही एक विश्वास है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छू रहा है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मेहनत क्षेत्र के गांव-गांव में नजर आ रही है। भाजपा सरकार की विकासशील नीति और आपके क्षेत्र के मंत्री की सोच ने सुरखी की तस्वीर और तकदीर बदल दी है।
प्रधानमंत्री आवास से पक्की छत, आयुष्मान से इलाज और उज्ज्वला से रसोई को राहत
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास मिलता है और उनका अपने घर का सपना पूरा करने में मदद मिलती है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ मिलता है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में सहायता मिलती है।
इसी तरह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराकर स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा दिया गया है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की सुविधा पहुंचाना है, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी सुधार लाना है। जब गरीब परिवार को घर, किसान को सहायता, जरूरतमंद को उपचार और महिलाओं को सुविधाएं मिलती हैं, तब समाज के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, गरीबों के कल्याण और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पात्र महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने और परिवार के खर्चों में सहयोग करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अर्थ केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार व समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना भी है। इसके साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से काम किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। सरकार चाहती है कि गरीब का जीवन बेहतर हो, किसान समृद्ध बने, महिलाओं को सम्मान और आर्थिक मजबूती मिले तथा युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों।
सड़क, पानी और नाली निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी सीधी राहत
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों को ग्रामीण जीवन की बुनियादी जरूरतों से जोड़ते हुए मंत्री ने कहा कि सड़क, पेयजल और जल निकासी की व्यवस्था किसी भी गांव के विकास का आधार होती है। पहुंच मार्ग एवं सड़क निर्माण बेहतर सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में सहूलियत होगी। बारिश के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों को कम करने में भी सड़कें सहायक होंगी।
पानी की टंकी एवं पेयजल व्यवस्था पानी की टंकी के निर्माण से संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण परिवारों को पानी की उपलब्धता बेहतर बनाने और पेयजल संबंधी परेशानियों को कम करने में सहायता मिल सकती है। नाली निर्माण नालियों के निर्माण से घरों और बस्तियों से निकलने वाले पानी की निकासी बेहतर होगी। इससे जलभराव की समस्या कम करने, गांवों में स्वच्छता बनाए रखने और आसपास के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। चबूतरा निर्माण एवं अन्य विकास कायर्रू चबूतरा और अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्य ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी स्थान उपलब्ध कराने में सहायक होंगे। इन सुविधाओं से गांवों में सार्वजनिक उपयोग के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि विकास का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसका असर आम नागरिक के जीवन में दिखाई दे। गांवों में सड़क, पानी और नाली जैसी सुविधाएं बेहतर होने से ग्रामीणों का समय बचेगा, दैनिक जीवन की परेशानियां कम होंगी और विकास की प्रक्रिया को गति मिलेगी।
गांवों के विकास से मजबूत होगा आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश का संकल्प
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य गांवों को सुविधासंपन्न बनाना और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र की जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और क्षेत्र को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष, राजा करैया, साहब सिंह सेमरा, हरनाम सिंह धर्मेन्द्र पटेल, मंडल अध्यक्ष, संतोष पटेल मंडल अध्यक्ष, उमेश गढ़ेरिया जिला, निर्भय सिंह, नारायण पटेल, हाकम सिंह, लाखन सिंह, विश्वनाथ सिंह, सिहोनी लाल सिंह, सूरज सिंह, मदन सिंह, छोटे सिंह, गोवर्धन सिंह, डब्बू आढ़तिया, पप्पू तिवारी, प्रहलाद प्रजापति, देवेंद्र दुबे, राजकुमार सिंह, हेमंत सिंह, चंद्रभान सिंह, रामराज सिंह, राजाराम प्रजापति, निर्भय गोंड, गजभान सिंह, और गोपाल नामदेव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 19, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 6:45 pm
महाआरती में शामिल हुए समाजसेवी संदीप जैन बबलू सिनेमा
देवरीकलां। ’झुनकूं वार्ड स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश युवा उत्सव समिति एवं नौ देवी गणेश उत्सव…
- September 1, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 6:39 pm
