जानवी जनकल्याण सेवा संस्थान द्वारा शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सागर। शनिवार को शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में जानवी जनकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामकिंकर पचौरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर के विकास तथा समाज में वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती डॉ. सरोज गुप्ता ने वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से एनसीसी के छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा गया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण को प्राथमिकता देनी चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।इस अवसर पर युवराज सिंह रोहन,पीयूष ठाकुर,शाहरुख खान, यश तिवारी,आदर्श तोमर, वेद प्रताप राजपूत,शिवा अहिरवार, मुकुल सेन, अनुज विश्वकर्मा, जय सिसोदिया, प्रीत ठाकुर, अब्दुल खान, सारंग एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

खुरई विधानसभा क्षेत्र के तीन शासकीय महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों हेतु 26.78 करोड़ स्वीकृत, 1.86 करोड़ से बनेगी गढ़ौली एप्रोच रोड
सागर उदय, सागर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई विधानसभा क्षेत्र…
निगमायुक्त ने कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा एवं…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading