निगमायुक्त ने कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए

सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा एवं केशवगंज वार्डों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

निगमायुक्त ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर यदि कोई अज्ञात व्यक्ति नागरिकों से राशि की मांग करता है तो नागरिक किसी भी प्रकार की राशि उसे न दें और तत्काल इसकी सूचना नगर निगम द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर दें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी मिलने पर 9111016108, 9111016104 एवं 9111016153 पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कचरा गाड़ी प्रबंधक श्री फिरोज खान ने बताया कि कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए की मांग करने वाला उक्त अज्ञात व्यक्ति सागर एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशंस प्रा. लि. में किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कंपनी या कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर किसी अनधिकृत व्यक्ति को राशि नहीं दें तथा यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की मांग करता है तो तत्काल नगर निगम को सूचना दें।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था के संबंध में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध राशि की मांग की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि नागरिकों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Related Post

आगामी पितृ पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज
व्यवस्थित व्यवस्थाएं करने हेतु पूर्व ग्रहमंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह ने दिए निर्देश खुरई।…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के अमर पुरोधा : भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय, सागरपूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 6 जुलाई भारतीय जनमानस…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading