आगामी पितृ पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज
>> सागर>> आगामी पितृ पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज
आगामी पितृ पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज
व्यवस्थित व्यवस्थाएं करने हेतु पूर्व ग्रहमंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह ने दिए निर्देश
खुरई। आगामी शनिवार से प्रारंभ होने वाले पितृ पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए नगर के बड़ा तालाब स्थित मंदिर घाट पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पितृ पक्ष के दौरान नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पितरों के तर्पण, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से घाट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह के निदेर्शानुसार बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारियां प्रारंभ की गई हैं। इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश मेहतेले के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा घाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
नगर पालिका के स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री नीतेश श्रीवास्तव ने पितृतर्पण पूजन के प्रमुख पुजारी के साथ बड़ा तालाब स्थित मंदिर घाट पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पितृ पक्ष में श्रद्धालुओं की संभावित संख्या, घाट पर आने-जाने की सुविधा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की गई।
स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा संबंधित कर्मचारियों को घाट परिसर में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पितृ पक्ष के दौरान श्रद्धालुओं को धूप एवं मौसम की परिस्थितियों से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आश्रय हेतु टेंट व्यवस्था करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान
पितृ पक्ष के दौरान मंदिर घाट पर होने वाले तर्पण एवं पूजन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए घाट परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मचारियों को घाट परिसर की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पितृ पक्ष के अवसर पर बड़ा तालाब के मंदिर घाट पर आने वाले नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा पितृ पक्ष के अवसर पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तैयारियां जारी हैं।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 0
- by Sagar Uday
- 0
- 6:00 pm
सर्व विप्र महासंगठन का उद्देश्य सनातन की जड़ों को मजबूत करना – डॉ. सुखदेव मिश्रा
वामन अवतार प्रकटोत्सव पर विद्वत सभा का आयोजन सागर उदय संवाददाता, सागर भगवान विष्णु के…
- September 18, 2026 • 👁 6
- by Sagar Uday
- 0
- 8:43 pm
