प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्प
>> सागर>> प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्पप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्प
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर द्वारा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार 17 अक्टूबर 2026 तक विकासखंड/तहसील स्तर पर सेवा-सेतु कैम्प का विशेष शिविर लगाकर आयोजन किया जा रहा है।
वृत्त सागर की अधीक्षण अभियंता श्रीमति चंद्ररेखा प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उददे्श्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, पात्र उपभोक्ताओं का आॅन-दा-स्पॉट पंजीयन कराना एवं वित्तीय/तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना है। श्रीमति प्रभाकर ने बताया कि निदेर्शो के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूरे जिले में सेवा-सेतु अभियान के अंतर्गत ऊर्जा विकास निगम लि. के साथ समन्वय स्थापित कर सागर, बीना एवं देवरी में शिवरो का आयोजन किया गया। उन्होनें बताया 25 सितम्बर को जैसीनगर, 28 को केसली, एवं 05 अक्टूबर को खुरई, 06 को मालथोन, 07 को राहतगढ़, 08 को रहली, 09 को बंडा एवं 12 अक्टूबर 2026 को शाहगढ़ में सेवा-सेतु कैम्प का आयोजन किया गया हैै। उक्त कैम्पों के संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है, जिनका मुख्य दायित्व एवं कार्य उपभोक्ताओ का पी.ए. सूर्यघर योजना में आॅन लाईन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन कराया जाना तथा आॅनलाईन पोर्टल/मोबाईल एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मे आवश्यक सहायता प्रदान करना तथा आवेदन से संबंधित आवश्यक एवं पूर्ण दस्तावेज के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना है।
आयोजित सेवा-सेतु कैम्प में रूपटॉप सोलर की लागत संबंधी प्रोसेस, ऋण की प्रक्रिया बैक फाइनेंस, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं अन्य वित्तीय विकल्पो के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि कैम्प का उददे्श्य प्रभावी रूप से पूरा हो सके तथा अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं का प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंर्तगत पंजीयन कराया जा सके।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 2
- by Sagar Uday
- 0
- 5:45 pm
आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
देवरीकलां। केसली ब्लॉक के आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पर्व हर्षोल्लास…
- August 18, 2026 • 👁 28
- by Sagar Uday
- 0
- 6:37 pm
