प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाएगी भाजपा

आशीर्वाद का दिया से होगा सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, जिले के 1334 बूथों पर होंगे सेवा कार्यक्रम संभागीय भाजपा कार्यालय में लगेगा वृहद रक्तदान शिविर

सागर उदय, सागर

प्रधानमंत्री एवं प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ह्यसेवा संकल्प अभियानके अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ ह्यआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से होगा। इसके अंतर्गत सांगठनिक सागर जिले के सभी 1334 बूथों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय के स्व. राजा दुबे सभागार में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत करेंगे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री भूपेंद्र सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक इंजी. श्री प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

रक्तदान शिविर की तैयारियों की समीक्षा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी एवं ह्यसेवा संकल्प अभियानह्ण के जिला संयोजक श्री जगन्नाथ गुरैया एवं चैतन्य ब्लड सेंटर की संचालिका संगीता सिंह ने अभियान टोली के सदस्यों के साथ की। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री श्रीकांत जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के सभी 1334 बूथों पर सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। रात्रि में ह्यआशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर दीप प्रज्वलित कर ह्यसेवा संकल्प अभियानह्ण का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत बवेनी घाट एवं सांदीपनी विद्यालय, विधायक श्री भूपेंद्र सिंह डोहेला किला, खुरई, विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी चकराघाट तथा विधायक इंजी. श्री प्रदीप लारिया संत रविदास मंदिर, बड़तूमा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Related Post

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व…
हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहती है समिति, आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का…
राहतगढ़ ब्रिज के आसपास स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही देख निगमायुक्त ने स्वच्छता पर्वेक्षक प्रकाश ताम्रकार को आॅन द स्पॉट निलंबित किया
सफाई दरोगा द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के प्रति रहवासियों एवं दुकान संचालकों को…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading