प्रतिभा वही सार्थक जो समाज और राष्ट्र के काम आए : अविराज सिंह
>> सागर>> प्रतिभा वही सार्थक जो समाज और राष्ट्र के काम आए : अविराज सिंह
प्रतिभा वही सार्थक जो समाज और राष्ट्र के काम आए : अविराज सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर
मध्यप्रदेश शासन के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोदियाकलां में 46 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। भारत के युवाओं को ज्ञान के साथ शक्ति, पवित्रता, संस्कार, अनुशासन और नैतिकता की आवश्यकता है, क्योंकि इन्हीं गुणों के आधार पर वे अपने व्यक्तित्व का निर्माण करने के साथ समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा होने का अर्थ संभावनाओं से भरा होना है और यदि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम तथा सीखने की आदत विकसित कर ली जाए तो यही गुण भविष्य की सफलता का आधार बनते हैं।
अविराज सिंह ने कहा कि आज गांवों और छोटे शहरों में अनेक ऐसे युवा हैं, जो किसानों के लिए तकनीक विकसित करने, शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करने तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने जैसे कार्य कर रहे हैं। ऐसे युवा भले ही हमेशा सुर्खियों में दिखाई न दें, लेकिन राष्ट्र निर्माण की वास्तविक नींव यही युवा शक्ति तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रतिभा का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका उपयोग समाज के हित में किया जाए। सोशल मीडिया का उपयोग केवल दूसरों की गतिविधियां देखने तक सीमित न रखते हुए कुछ नया सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलती तकनंीक के दौर में युवाओं को लगातार सीखते रहना होगा और अपनी शिक्षा के साथ नए कौशल विकसित करने होंगे।
उन्होंने कहा कि सफलता केवल क्षमता से नहीं मिलती, बल्कि उसे बनाए रखने के लिए चरित्र, संस्कार और निरंतर परिश्रम भी आवश्यक हैं। कठिन परिस्थितियां व्यक्ति के व्यक्तित्व को मजबूत बनाती हैं और संघर्ष के समय ही उसके वास्तविक चरित्र की पहचान होती है। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से मयार्दा, धैर्य और रिश्तों के प्रति ईमानदारी तथा भगवान श्रीकृष्ण से कठिन परिस्थितियों में दूरदर्शिता और संतुलित निर्णय लेने की प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवद्गीता के अध्ययन के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास, धैर्य और सही दृष्टिकोण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था परिश्रम और स्वयं को गढ़ने का समय है, इसलिए इस अवधि का सदुपयोग भविष्य को मजबूत बनाने में किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज का युवा डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है और उसके सामने अवसरों की कमी नहीं है। डिजिटल इंडिया के विस्तार के साथ मीडिया, फिल्म, गेमिंग, संगीत, कंटेंट क्रिएशन और तकनीक जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर सामने आए हैं। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार इन क्षेत्रों की संभावनाओं को समझना चाहिए, लेकिन इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि तकनीक और सोशल मीडिया उनके समय तथा ऊर्जा को नियंत्रित न करें। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया के उपयोग के लिए समय निर्धारित करने, नियमित रूप से पढ़ने-लिखने की आदत बनाए रखने और अपनी अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर सीखना, डिजिटल साक्षरता और नए कौशल हासिल करना जरूरी है। असफलता को निराशा का कारण मानने के बजाय उससे सीख लेकर नई दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के नवनिर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को विशेष महत्व दिया था। युवा वह शक्ति है, जो कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का साहस रखती है और देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि डर पर विजय प्राप्त करने वाला व्यक्ति ही अपनी वास्तविक क्षमता को पहचान पाता है। सोहनलाल द्विवेदी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नया इतिहास लिखने के लिए युवाओं को बाधाओं के सामने रुकने के बजाय निरंतर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि परिश्रम, विनम्रता, अनुशासन और सीखने की प्रवृत्ति जीवन में सफलता के साथ-साथ एक बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण का आधार हैं।
यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मालथौन स्थित किला परिसर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस विशेष अवसर पर सेवा और समर्पण के भाव के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीघार्यु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र-निर्माण के उनके यशस्वी संकल्पों की पूर्णता हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
कार्यक्रम में नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष, मीना चुन्नीलाल कुशवाहा, आर.सी. दुबे, रामसिंह ठाकुर, खुशालचंद जैन, बलराम ठाकुर, कोमल यादव, दयाराम चौरसिया, निरंजन सिंह ठाकुर, मनीष पटवा, प्रदीप यादव, रवीन्द्र ठाकुर, मनीराम लोधी, वी.एस. लोधी प्राचार्य, शिशुपाल यादव, छोटेराजा, रमन सिंह यादव, पर्वत सिंह लोधी, देवेन्द्र कुशवाहा, रामराजा यादव, मानसिंह यादव, बालकदास यादव सरपंच, शैलेन्द्र जाट, तुलसीदास अहिरवार, पंकज अहिरवार, अजमेर लोधी और दिलीप चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- July 9, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 5:17 pm
भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी
बीते 8 दिनों में 51 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त सागर उदय संवाददाता, सागरमध्यप्रदेश के…
- September 25, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 8:22 pm
