बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन में दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
>> सागर>> बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन में दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
बी.के.पी. महाविद्यालय मालथौन में दो दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
सागर/मालथौन
पं. बृजकिशोर पटैरिया महाविद्यालय मालथौन में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दो दिवसीय दीक्षांरभ कार्यक्रम शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रो. आशीष वर्मा जी (फिजिक्स डिपार्टमेंट, डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर), महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष गिरीश पटैरिया, संचालक डॉ. आशीष पटैरिया, सी.ई.ओ. डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रभारी प्राचार्य श्रीमति सुनीता जैन, अवध प्रभा विद्यापीठ की मैनेजर श्रीमति योगिता पटैरिया, बी. के.पी. फॉमेर्सी विभाग से श्रीमति कनिका बिदुआ एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं ओज कवि रवि कुशवाहा (रेल्वे टेक्नीशियन, झांसी) के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्जवलन, माँ सरस्वती के पूजन कर किया गया ।
महाविद्यालय के विद्यार्थी राज बुंदेला (एम.ए.) एवं बृजेश देवलिया (बी.एस.सी.) द्वारा मंच संचालन, आकाश यादव (बी.ए.) द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य, स्वागत गीत बीएससी 5वां सेमेस्टर से विशन सिंह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (राजस्थानी नृत्य) कु. प्रगति राय (बी. कॉम तृतीय सेमेस्टर) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के संचालक डॉ. आशीष पटैरिया के द्वारा पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल के साथ किया गया। पूर्व छात्र एवं ओज कवि रवि कुशवाहा जी का स्वागत बीए 5३ँ सेमेस्टर से मुदित राजपूत द्वारा किया गया। प्रो. आशीष वर्मा जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों से कहा गया कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रभारी प्राचार्या श्रीमति सुनीता जैन द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई।
कला संकाय के बारे में श्रीमति अनुभा मिश्रा, पुस्तकालय की जानकारी कु. रचना सोनी, छात्र कल्याण एवं छात्रवृत्ति की जानकारी अभिषेक मिश्रा, एनएसएस एवं लैब की जानकारी दीपक अहिरवार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेल की जानकारी श्रीमति तेजस्विनी जाट द्वारा दी गई।
महाविद्यालय के संचालक डॉ. आशीष पटैरिया द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को दीक्षारंभ कार्यक्रम की भूमिका बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रारंभिक कक्षा से लेकर उनकी हा. से. तक की शिक्षा विद्यार्थी के माता-पिता द्वारा मार्गदर्शित की जाती है जबकि महाविद्यालय की शिक्षा विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निश्चित की जाती है कि वह अपनी आगे की शिक्षा कैसे, कहां से, कौन-सी तय करे।
मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का एक बार पुन: स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। दीक्षारंभ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार किया। श्रीमति अनुभा मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सौरभ सिरोहिया, राहुल शुक्ला, सजल गुप्ता, श्रीमति सबीना खान, कु. कीर्ति चौरसिया, आकांक्षा बुंदेला, कु. सिमरन राय, कु. अवनी ठाकुर एवं कु. काजल लोधी उपस्थित रही।
Related
Related Post
- September 20, 2026 • 👁 11
- by Sagar Uday
- 0
- 6:28 pm
युवाओं को गीता के कर्मयोग और श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से सीखना चाहिए : अविराज सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण का स्मरण स्वयं…
- September 14, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:02 pm
