माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान का आयोजन 29 को
Sagar Uday >> सागर>> माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान का आयोजन 29 को
माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान का आयोजन 29 को
रावतपुरा सरकार ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
सागर उदय,सागर
संत शिरोमणि श्री रविशंकर जी महाराज श्री रावतपुरा सरकार द्वारा शुक्रवार वेदांति स्थित आश्रम में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि माँ राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुमकुमार्चन लक्ष्मी प्राप्ति महाअनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उन्होंने मुख्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई की गुरु पूर्णिमा अत्यंत विशेष और शुभ मानी जा रही है। महाराज श्री के अनुसार इस दिन एक विशेष ग्रह योग का संयोग बन रहा है, जिससे यह तिथि साधना, जप एवं अर्चन के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
इसी दिव्य अवसर पर माँ ललिता त्रिपुरसुन्दरी एवं माँ राजराजेश्वरी के चरणों में एक करोड़ हरिद्रा एवं कुमकुम अर्चन का महाअनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। महाराज श्री ने कहा कि जो श्रद्धालु इस अर्चन में सहभागी बनते हैं अथवा माँ राजराजेश्वरी की आराधना करते हैं, उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता एवं माँ की कृपा का अनुभव होता है। इस महाअनुष्ठान में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। देश के विभिन्न राज्यों से भक्तगण इस दिव्य आयोजन में भाग लेने के लिए पहुँच रहे हैं। महाराज श्री के अनुसार, इस दिव्य अर्चन के दर्शन मात्र से भी व्यक्ति के अंतर्मन में शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुभूति का संचार होता है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, लक्ष्मी कृपा एवं जन-जन में आध्यात्मिक चेतना के जागरण का सामूहिक संकल्प है।
29 जुलाई गुरु पूर्णिमा का विशेष अवसर पर माँ राजराजेश्वरी को समर्पित एक करोड़ हरिद्रा-कुमकुम अर्चन। लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं की सहभागिता की संभावना। दर्शन एवं सहभागिता को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह। विश्व शांति, समृद्धि और सनातन संस्कृति के संवर्धन का संदेश। लगभग 1100 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं अनुष्ठान। 20 एकड़ में विशाल आयोजन। सम्पूर्ण आयोजन नि:शुल्क। यह आयोजन विश्व के सबसे बड़े सामूहिक शक्तिपूजन आयोजनों में से एक होगा।
Related
Related Post
- September 25, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 7:01 pm
ब्रह्मचर्य केवल कुशील पाप का त्याग नहीं, पांचों इंद्रियों के विषयों से विरक्ति भी आवश्यक : सचिन शास्त्री
बीना। तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में चल रहे दश लक्षण पर्व के अंतिम दिवस…
- September 13, 2026 • 👁 18
- by Sagar Uday
- 0
- 8:44 pm
