ज्ञानवीर कॉलेज आॅफ फामेर्सी द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पापुलर लेक्चर सीरिज संपन्न
Sagar Uday >> सागर>> ज्ञानवीर कॉलेज आॅफ फामेर्सी द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पापुलर लेक्चर सीरिज संपन्न
ज्ञानवीर कॉलेज आॅफ फामेर्सी द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पापुलर लेक्चर सीरिज संपन्न
सागर उदय संवाददाता, सागर
ज्ञानवीर कॉलेज आफ फामेर्सी के द्वारा ज्ञानवीर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पापुलर लेक्चर सीरिज पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिपार्मेंट आफ बायोटेक्नोलॉजी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित रहा। मुख्य अतिथि डॉ. दिवाकर सिंग राजपूत कुलगुरू, जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर (म.प्र.) ने प्लेनरी लेक्चर के साइंस एवं टेक्नालॉजी के राष्ट्रीय महत्व को समझाया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. राहुल शुक्ला, नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मास्युटिकल, साइंस रायबरेली (उ.प्र.) रहे, जिन्होंने अपने व्याख्यान में नेनो बायोटेक्नॉलाजी में ए.आई. के सिम्युलशन (अनुकरण) और उपयोगो के बारे में व्याख्यान दिया। डॉ. प्रशांत केसरवानी, नैनोटेक्लानॉलाजी डिवीजन, फामेर्सी डॉ. हरिसिंग गौर सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी, सागर, नें अपने व्याख्यान में “डेन्ड्रीमर बेसज्ड ड्रग डिलेवरी एवं टारगेटिक आॅफ जीन एवं प्रोटीन विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. आशीष कुमार जैन, प्राचार्य ज्ञानवीर कॉलेज आफ फामेर्सी, सागर के द्वारा ग्लाइकोसिलेटेड नैनो केरियर के रोगउपचार मे उपयोग पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। प्रो. डॉ. सुशील काशव, फामेर्सी विभाग, डॉ. हरिसिंग गौर सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी, सागर, ने कैंसर रोग उपचार के नए नैनो मटेरियल बेस्ड तरीकों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में डॉ. मनोज गोयल, डॉ. आशुतोष पाल जैन, डॉ. प्रतीक जैन, डॉ. वैभव राजोरिया एवं विभिन्न कॉलेजो से प्राचार्य, सहित अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे। देश प्रदेश से आए 380 छात्र-छात्राओं ने व्याख्यान माला के विषय में अपने फीडबैक प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. आशीष कुमार जैन प्राचार्य ज्ञानवीर कॉलेज आफ फामेर्सी ने बताया। कार्यक्रम में कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत, ने कार्यक्रमो को संस्था के लिए महत्व को बताया, कुलगुरू डॉ. महेश शुक्ला, रजिस्टर मनीष जैन उपस्थित रहे। संस्थागत प्रतिवेदन डॉ. प्रकाश शुक्ला ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन योगेश तिवारी ने किया एवं आभार सचिन रायकवार ने माना। कार्यक्रम में फामेर्सी महाविद्यालय के स्टाफ कमलेश पटेल, आदर्श पाराशर, पीयूष साहू, तथा तकनीकी प्रभारी भरत कुमार विश्वकर्मा एवं कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- September 23, 2026 • 👁 23
- by Sagar Uday
- 0
- 5:54 pm
1008 दीपों से की गई भगवान गणेश जी की महाआरती
सागर उदय संवाददाता, सागर मंगलवार की रात्रि सागर सांसद के निज निवास के सामने विराजमान…
- September 27, 2026 • 👁 24
- by Sagar Uday
- 0
- 8:42 pm
