1008 दीपों से की गई भगवान गणेश जी की महाआरती

सागर उदय संवाददाता, सागर

मंगलवार की रात्रि सागर सांसद के निज निवास के सामने विराजमान वैदिक के श्री गणेश जी की महाआरती एवं भव्य पूजनोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।        

इस अवसर पर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े सपरिवार तथा उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा प्रभु श्री गणेश जी को 56 भोग एवं 1008 मोदक अर्पित कर, बप्पा की 1008 दीपों से आलौकिक रोशनी के बीच महाआरती कर ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री केशव गिरी जी महराज, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे, जिला भाजपा उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता, जयंती मौर्य, सुशील साहू, उमेश सिंह केवलारी, केदार शर्मा, पूनम साहू, मोनिका प्रजापति, सोनिका कमल सराफ सहित धर्मप्रेमी बंधु एवं परिजनों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

देशज खेलों को प्रोत्साहन देगा अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन : कुलपति
विश्वविद्यालय के तत्त्वावधान में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (अकव) के पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (पुरुष)…
Post Image
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्प
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर द्वारा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार…
लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं, डॉक्टरों एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान
एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ और शिक्षित करो: मंत्री राजपूत सागर…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading