भागवत कथा श्रवण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का है विशाल आयोजन
Sagar Uday >> Uncategorized>> भागवत कथा श्रवण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का है विशाल आयोजन
भागवत कथा श्रवण एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का है विशाल आयोजन
दद्दा जी के जन्मदिन 25 सितंबर को विशाल महाआरती का होगा आयोजन
सागर उदय संवाददाता, सागर
दद्दा जी शिष्य मंडल के वरिष्ट गुरूभाई कथा के आयोजक मोहन कुशवाहा व सागर एवं भारतवर्ष द्वारा सागर भोपाल रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी पीतल फैक्टरी पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई 18 से 25 सितंबर तक धार्मिक आयोजन रखा गया है जिसमें श्रीमद्भागवत कथा एवं असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य और दिव्य विशाल आयोजन है यह आयोजन गृहस्थ संत डॉ अनिल शास्त्री जी के पावन सानिध्य में हो रहा है पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक की समस्त सामग्री सभी भक्तों को नि:शुल्क आयोजक मंडल द्वारा प्रदान की जाएगी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई साथ ब्रह्मलीन गृहस्थ संत श्री 1008 पंडित देव प्रभाकर शास्त्री पूज्य दद्दा जी के अवतरण दिवस (जन्मदिन) 25 सितंबर को विशाल महाआरती का आयोजन रखा गया है
ब्रह्मलीन गृहस्थ संत श्री पं. देवप्रभाकर जी शास्त्री (दद्दा जी) के अवतरण दिवस ( जन्मदिन) 25 सितंबर को महाआरती का आयोजन पर रखा गया है दद्दा जी के ज्येष्ठ सुपुत्र गृहस्थ संत परम पूज्य डॉ. अनिल प्रभाकर शास्त्री जी (बड़े भैया) सरकार के सानिध्य में दद्दा शिष्य मंडल एवं धर्म प्रेमी बंधुओ व कुशवाहा परिवार को कृष्ण कथा श्रवण करने कराने का सौभाग्य मिलेगा सभी धर्म प्रेमी बंधु सपरिवार प्रतिदिन पधारकर धर्मलाभ अर्जित करें।
श्रीमद् भागवत कथा
दिनांक :- 18 सितम्बर 2026 से 25 सितम्बर 2026 तक
कार्यक्रम
पार्थिव शिवलिंग निर्माण झ्र प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक
पूज्य बड़े भैया के श्री मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा झ्र प्रात: 11 बजे से
महारुद्राभिषेक झ्र दोपहर 1.30 बजे
कथा कार्यक्रम
दिनांक :- 18-09-2026, दिन -शुक्रवार -कलश यात्रा दोपहर 03 बजे से
दिनांक :- 19-09-2026, दिन झ्र शनिवार झ्र बैठकी, गणेश पूजन, भागवत महात्म्य, श्री परीक्षित जन्म
दिनांक :- 20-09-2026, दिन झ्र रविवार झ्र श्री शुकदेव आगमन
दिनांक :- 21-09-2026, दिन झ्र सोमवार झ्र ध्रुव चरित्र
दिनांक :- 22-09-2026, दिन झ्र मंगलवार झ्र श्री कृष्ण जन्मोत्सव
दिनांक :- 23-09-2026, दिन झ्र बुधवार झ्र बाल लीलायें, गोवर्धन पूजा
दिनांक :- 24-09-2026, दिन झ्र गुरुवार झ्र रुक्मणी विवाह
दिनांक :- 25-09-2026, दिन झ्र शुक्रवार झ्र सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष
Related
Related Post
- September 27, 2026 • 👁 14
- by Sagar Uday
- 0
- 8:41 pm
लोहे के पाइप से हमला कर दिनदहाड़े युवक की हत्या
सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में पैराडाइज होटल के सामने रविवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या…
- October 11, 2026 • 👁 20
- by Sagar Uday
- 0
- 8:11 pm
