लोहे के पाइप से हमला कर दिनदहाड़े युवक की हत्या
Sagar Uday >> Uncategorized>> लोहे के पाइप से हमला कर दिनदहाड़े युवक की हत्यालोहे के पाइप से हमला कर दिनदहाड़े युवक की हत्या
सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में पैराडाइज होटल के सामने रविवार को दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी युवक पर लोहे के पाइप से लगातार हमला करता नजर आ रहा है। महज 16 सेकंड में आरोपी ने युवक के सिर पर 14 वार किए।
मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल (28) पिता रामलाल पटेल के रूप में की गई है। मारपीट देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह युवक को पीटता रहा।
इसी दौरान एक अन्य युवक ने आरोपी को पकड़कर अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज जांच में लिया है। हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Related
Related Post
- October 2, 2026 • 👁 17
- by Sagar Uday
- 0
- 8:01 pm
महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री मोदी : मुख्यमंत्री
भोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत…
- November 3, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 8:52 pm
