सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

सागर/ मकरोनिया। नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड सार्वजनिक स्थल पर सार्वजनिक मंच (चबूतरा) एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। लगभग 3.43 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार एवं स्थानीय पार्षद मुकेश पटेल के द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका परिषद मकरोनिया निरंतर कार्य कर रही है। चबूतरा निर्माण कार्य पूर्ण होने से वार्डवासियों गणेश पंडाल देवी जी स्थापना पंडाल निर्माण में सुविधा होगी अन्य भी धार्मिक आयोजन सम्पन्न होगे सभी को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर पार्षद विवेक सक्सेना नरेंद्र सिंह ठाकुर एल्डरमैन श्रीमती सुधा पवन शर्मा विजय पटेल भगवान दास मासाब सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा उपयंत्री सनी जैन जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

श्री गणेश जी के समक्ष सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ
सागर उदय संवाददाता, सागर बाघाराज तिली स्थित गोविंद विहार में विराजमान भगवान श्री गणेश जी…
विश्वविद्यालय में हंगामे के मामले में एफआईआर का इंतजार, आवेदन के चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय ने थाना सिविल लाइन को दिया था आवेदन, शासकीय कार्यक्रम में…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading