👁 कुल विजिटर: 30,207
f 𝕏 ➤

पंडित रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना विषय पर आयोजित हुई भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता छात्राओं में दिखा उत्साह

सागर उदय संवाददाता, सागर

पं.रविशंकर शुक्ल शासकीय कन्या उ.मा.वि. सागर में सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिवस भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अनुभव श्रीवास,  राकेश श्रीवास्तव एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश शांडिल्य द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलंन के साथ किया गया।

अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम प्रभारी  अशोक पटेल द्वारा रोली चंदन एवं माला पहना कर किया गया। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने अपने उद्बोधन में विकसित और विकासशील देश पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में नीलोफर खान, श्रीमती कीर्ति पचौरी, ट्विंकल ताम्रकार एवं चित्रकला प्रतियोगिता में पिंकी खटीक, पूजा खरे व पिंकी अजीज ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय की क्रमश: 60-80 छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रा कु. मुस्कान जैन ने भाषण में कहा कि हम जो सपने देखते हैं, वह केवल सपने नहीं होते बल्कि वह आने वाले जीवन की नींव होते हैं।

Leave a Reply

Related Post

श्रद्धा, पुष्पवर्षा और जनसहभागिता से नरयावली में हुआ पूज्य आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आत्मीय अभिनंदन
सनातन हिन्दू एकता यात्रा का जगह-जगह स्वागत, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने क्षेत्रवासियों के प्रति…