जहरीली शराब पीने से युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Sagar Uday >> सागर>> जहरीली शराब पीने से युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
जहरीली शराब पीने से युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
गौरझामर। थाना क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम जैतपुर डोमा में जहरीली शराब पीने से युवक अंकुश लोधी (उम्र 34 वर्ष) की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों सहित आसपास के अनेक गांवों के ग्रामीणों ने एकत्र होकर बुधवार को केसली-गौरझामर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
आंदोलनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि बंडा के अवैध जहरीली शराब कांड में आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों की मौत के बाद भी पुलिस ने कोई दूरगामी निर्णय नहीं लिया। केवल औपचारिकता निभाकर शराब माफियाओं को खुला छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, अंकुश लोधी से पहले भी जैतपुर डोमा में दो-तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी, जिसे सामान्य मौत मान लिया गया था। अंकुश की मौत के बाद जहरीली शराब का मामला उजागर हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।आंदोलन में शामिल लोगों का खुला आरोप है कि बंडा कांड के बाद भी गौरझामर-केसली क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ है। शराब माफिया चोरी-छिपे मिलीभगत से अवैध शराब बेच रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि अंकुश लोधी की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध शराब माफियाओं पर बुलडोजर एक्शन लिया जाए। क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शराब माफियाओं पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Related
Related Post
- October 22, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 8:33 pm
डेयरी विस्थापन परियोजना हफसिली में भूखंड मिलने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 23 संचालकों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
निगमायुक्त ने बीएनएस, बीएनएसएस एवं नगर निगम अधिनियम के तहत दंडात्मक, जुमार्ना, एफआईआर दर्ज कराने…
- August 18, 2026 • 👁 42
- by Sagar Uday
- 0
- 6:37 pm
