जवाहरगंज वार्ड में 22 सितंबर से नई पाइपलाइन से होगी पेयजल सप्लाई

सागर। नगर पालिक निगम सागर द्वारा जवाहरगंज वार्ड के वन वे, भीतर बाजार सहित संबंधित क्षेत्रों में पुरानी पाइपलाइन से जलप्रदाय बंद कर 22 सितंबर से टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा बिछाई गई नवीन पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति प्रारंभ की जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं के नवीन नल कनेक्शन टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा नहीं किए गए हैं, वे नवीन नल कनेक्शन के लिए नगर निगम के जलप्रदाय कार्यालय में नियमानुसार आवेदन करें।
जिन नागरिकों के पास पुराने नल कनेक्शन की जलकर चुकता रसीद उपलब्ध है, वे जलकर की चुकता रसीद, आधार कार्ड, संपत्ति कर की चुकता रसीद एवं मोबाइल नंबर प्रस्तुत कर नवीन नल कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
नगर निगम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज जमा कर नवीन नल कनेक्शन प्राप्त कर लें, ताकि नवीन पाइपलाइन से जलप्रदाय प्रारंभ होने के बाद किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Related Post

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चमके नोडल कॉलेज के छात्र, पुरुष टीम बनी उपविजेता
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी बधाई; कहा- खेल विद्यार्थियों के अनुशासन व…
Post Image
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में ध्यान प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
सागर उदय, सागर हार्टफुलनेस संस्था द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सागर में तीन दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading