औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में ध्यान प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
>> सागर>> औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में ध्यान प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में ध्यान प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
सागर उदय, सागर
हार्टफुलनेस संस्था द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सागर में तीन दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से प्रशिक्षक के.के. पाठक, महेश प्रकाश श्रीवास्तव, अमृत अहिरवार और प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती पुष्पलता प्रजापति ने आईटीआई में लगभग 200 छात्रों को हार्टफुलनेस ध्यान ,सफाई और प्रार्थना की जानकारी दी ।
संस्था की जनरल कोआॅर्डिनेटर श्रीमती प्रतिभाशाली के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र के पहले दिन ध्यान के बारे में बताया गया हम किस तरह दिल को अपना गाइड बनाकर अपने दिल की बात जान सकते हैं और मान सकते हैं आयोजन के दूसरे दिन के सत्र में हार्टफुलनेस सफाई के बारे में बताया गया हम दिन भर के अपने कार्य के अनुभव के दौरान बहुत सी छापे बनाते हैं जो हमारा पीछा करती रहती है हम तनाव में और बेचैन रहते हैं। हम दिन भर के कार्यों से निवृत होकर शाम को एकांत जगह में विचार लेकर बैठ जाए तो हमारी समस्त अशुद्धियां और जटिलताएं पीठ के रास्ते से धुएं के रूप में बाहर जा रही है और हम शुद्ध सरल होते जा रहे हैं 10 मिनट का यह अभ्यास अपना मूड ठीक करने के लिए अचूक तरीका है इसका असर जादू की तरह होता है तीसरे दिन के सत्र में हार्टफुलनेस प्रार्थना के बारे में बताया गया प्रार्थना से हम सभी भली भांति परिचित हैं हम जब भी किसी मुश्किल में होते हैं अथवा किसी कार्य को साधना चाहते हैं तो प्रार्थना करते है। यह तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आईटीआई छात्रों ने ध्यान के दौरान हुए अनुभव को साझा कियाऔद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के संयुक्त संचालक देवेश श्रीवास्तव प्राचार्य अमरनाथ साकेत प्राचार्य महोदय वर्ग 2 शुरू सुश्री पूजा तिवारी प्रशिक्षण प्रशिक्षण अधीक्षक कृपानाथ पांडे एवं संस्था परिवार के सहयोग से ध्यान शिविर का आयोजन हुआ हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों और संस्था के परिवार ने एक दूसरे का आभार व्यक्त किया।
Related
Related Post
- August 23, 2026 • 👁 19
- by Sagar Uday
- 0
- 6:50 pm
विश्व राष्ट्र कल्याण की भावना को लेकर श्री रुद्र महायज्ञ असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण
शिव भक्ति से निर्मल होता है मन, भगवान शिव की शरण में ही सच्चा सुख…
- September 10, 2026 • 👁 19
- by Sagar Uday
- 0
- 6:31 pm
