सोमतीअमावश्या अन्नकूट पूजन के उपलक्ष्य में गंगा आरती में 56 भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई
Sagar Uday >> सागर>> सोमतीअमावश्या अन्नकूट पूजन के उपलक्ष्य में गंगा आरती में 56 भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई
सोमतीअमावश्या अन्नकूट पूजन के उपलक्ष्य में गंगा आरती में 56 भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई
सागर उदय संवाददाता, सागर
दीपावली के दूसरे दिन सोमती अमावस्या और गोवर्धन अन्नकूट पूजन के पावन अवसर पर लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर गंगा आरती के आध्यात्मिक आयोजन में मुंबई महाराष्ट्र से सागर आये दम्पति ने सह परिवार मुख्य यजमान बनकर पूजन किया और धर्म लाभ लेने के साथ ही सागर की ऐतिहासिक झील और गंगा आरती की सराहना की।
गंगा आरती में अन्नकूट पूजन के उपलक्ष्य गंगा जी को 56 भोग लगाएं गए और प्रसादी वितरण की गई। श्रद्धालु बड़ी संख्या में झील किनारे भक्ति और उत्साह से शामिल हुए। नागरिकों को झील और शहर की स्वच्छता से जोड़ने हेतु प्रारम्भ की गई गंगा आरती के सकारात्मक परिणाम मिले हैं आज नागरिक जलस्रोत और शहर को स्वच्छ रखने हेतु जागरूक हुए और सागर शहर को स्वच्छता के लिए राष्ट्रपती पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली गंगा आरती नवंबर माह से अब पुन: शाम 7 बजे से प्रारम्भ की गई है। सर्दियों के समय दिन जल्दी ढलने और ठंडक बढ़ने की स्थिति को देखते हुए झील किनारे गंगा आरती अपने निर्धारित समय शाम 7 बजे से प्रारम्भ की जाएगी। सोमवार को 7 बजे से प्रारम्भ हुई गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती कर धर्मलाभ लिया। शहर के विभिन्न वार्डों से लाखा बंजारा झील किनारे घूमने आये महिलाएं पुरुष और नागरिक आरती में शामिल होकर श्रद्धा भक्ति के साथ भक्तिमय वातावरण में प्रफुल्लित हुए। गंगा आरती के आध्यात्मिक सांस्कृतिक आयोजन में सभी नागरिकों को श्रद्धा के साथ शामिल कर अपनी ऐतिहासिक झील सहित शहर की स्वच्छता हेतु प्रेरित किया गया।
आज लाखा बंजारा झील दूर दूर ख्याति पा रही है। यह आयोजन बड़ी संख्या में नागरिकों को झील और शहर की स्वच्छता सुंदरता के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। गंगा आरती आज सागर में विभिन्न प्रकार के जागरूकता संदेश नागरिकों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है। पर्व त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं से भरे घाटों का नजारा और भी आकर्षित करने वाला होता है। श्रद्धालु नागरिकगण अपने परिजनों बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और युवा आदि सभी के साथ झील किनारे चकराघाट के पास विट्ठल मंदिर घाट पर गंगा आरती देखने आते और धर्मलाभ अर्जित करते हैं।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा स्वच्छता जागरूकता हेतु यह नवाचार गंगा आरती का प्रति सोमवार होने वाला सांस्कृतिक आयोजन स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 जैसे जनकल्याणकारी अभियानों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण बना है। यह आयोजन नागरिकों में धार्मिक आध्यात्मिक चेतना के साथ ही शहर की स्वच्छता सुंदरता के प्रति जागृति भी बढ़ा रहा है। यह आयोजन एकजुट प्रयास से प्रभावी बदलाव का संदेश दे कर सभी में जागरूकता ला रहा है।
गंगा आरती में नागरिक बन सकते हैं मुख्य यजमान
लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व संपर्क कर सकते हैं।
Related
Related Post
- July 2, 2026 • 👁 31
- by Sagar Uday
- 0
- 4:51 pm
नगर निगम कर्मचारियों की 13सूत्रीय मांगों के निराकरण तक निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन जारी
सागर। नगर पालिक निगम के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण…
- October 21, 2026 • 👁 23
- by Sagar Uday
- 0
- 8:55 pm
