👁 कुल विजिटर: 30,166
f 𝕏 ➤

कार्ययम शैव समम परिणम, दृष्टि रोचम त दृष्टिते : डॉक्टर अनिल प्रभाकर

सागर उदय संवाददाता, सागर

अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है डॉ  अनिल प्रभाकर जी विश्व एवं राष्ट्र कल्याण  की भावना को लेकर पीतल फैक्ट्री में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर गृहस्थ संत डॉक्टर अनिल शास्त्री जी  महाराज जी ने कथा सुनाते हुए कहा कि  जो प्रत्यक्ष है और उसे देखा जा सकता है, लेकिन कारण अप्रत्यक्ष है ,वह दृष्टि का विषय नहीं है, वह देखने का विषय नहीं है यदि वह है तो केवल चिंतन का विषय है, चिंतन केवल एक बात का होना चाहिए की,

पुनरपि जन्मं ,पुनरपि मरणं , पुनरपि जननी जठरे शयनं

हम आएंगे किसी मातृ शक्ति के उदर में 9 माह तक आलोडन- विलोडन करेंगे इस संसार सागर में आएंगे, और आने के बाद पुन: जाने की तैयारी हो जाएगी ,जीवन की यह  यात्रा अनवरत चलती रहेगी हमारी दौड़ सूर्योदय से प्रारंभ होकर सूर्यास्त तक चलती रहती है ,अगर जीवन को सार्थक बनाना है तो याद रखना की,

( चित्र अर्थात जन्म, विचित्र अर्थात जीवन,और अति विचित्र अर्थात जीवन की अंतिम यात्रा, ) सार्थक बनाने का प्रयास करें  सार्थक बनाने के लिए हमें का अभिमान  का त्याग करना होगा,पूज्य बड़े भैया सरकार ने भागवत के विभिन्न भावों को रहस्य में बताते हुए सुंदर व्याख्या की, अहंकार के ऊपर प्रकाश डालते हुए शास्त्री जी ने कहा   की अहंकार कभी उठने  नहीं देता और स्वाभिमान कभी गिरने नहीं देता ,इसलिए अहंकार करने का कोई अर्थ नहीं है अहंकार को सभी मनुष्यों को त्यागना चाहिए उन्होंने बताया कि (अहंकार से तीनों गए धन ,वैभव, और वंश ,ना मानो तो देख लो रावण ,कौरव  कंस ) किसी का अहंकार कभी सुरक्षित नहीं बचा,अहंकार से बुद्धि का नाश होता है, और जब बुद्धि नष्ट हो जाती है तो हमारा कर्म भी नष्ट हो जाता है हम कुमार्ग की ओर बढ़ जाते हैं हमारे पुण्य क्षीण हो जाते हैं हमें अपने जीवन को सफल बनाने के लिए तथा अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिए अहंकार कि इस बीमारी को दूर भगाना होगा। अपने जीवन में नम्रता को स्थान देना चाहिए किसी व्यक्ति को नीचा नहीं समझना चाहिए,अहंकार से व्यक्ति की आंतरिक शक्तियां क्षीण होती है। अहंकार से मुक्ति के लिए हमें किसी व्यक्ति से तुलना नहीं करनी चाहिए। अहंकार व्यक्ति के चरित्र को क्षति पहुंचाता है। अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने ध्रुव चरित्र की अद्भुत व्याख्या की भागवत रूपी नाव में राजा परीक्षित सुखदेव जी महाराज के साथ जीवन की तृतीय दिवस की यात्रा पर आगे चल पड़े हैं एक अस्सी वर्षीय वृद्धा को चार नौजवान मार रहे थे यह परिदृश्य देखकर परीक्षित जी चौंक गए सुखदेव जी ने बताया कि अगर इस रहस्य को समझना है परमात्मा के निराकार से साकार स्वरूप को समझना है, तो संसार के विशाल भवसागर में आज रात्रि विश्राम  करना होगा, और कल कृष्ण जन्मोत्सव पर विभिन्न आयोजन धर्म प्रांगण पर आयोजित होंगे प्रात: कालीन बेला में शास्त्री जी के प्रिय शिष्य गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज जी ने पूज्य महाराज जी के पावन सानिध्य में पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया इस अवसर कारीक्रम के आयोजक मोहन कुशवाह पर गृहस्थ संत पंडित केशव महाराज डाक्टर सुखदेव मिश्रा सुरेन्द्र सुहाने सुरेन्द्र चौधरी अखिलेश केशरवानी गौरी यादव नारयण कबीरपंथी जी अजय दुबे अंकलेश्वर दुबे अजय श्रीवास्तव क्षत्रिय समाज महिला विग जिलाध्यक्ष प्रिती सिंह राजपूत। रिमी जितेंद्र खटीक लवली सोनीं  प्रदीप दुबे मंधु कटारे  राजकुमार धनोरा सर्जन चंदन सुहाने रीतेश तिवारी वीरेन्द्र पटेल अखिलेश गौर नितिन राठौर हेमंत रैकवार राहुल कुशवाह अभिषेक गौर सहित बडी संख्या मे भक्त जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

नगर निगम के प्रभारी राजस्व अधिकारी एवं स्वच्छता कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, निगम में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
सागर उदय संवाददाता, सागर नगर निगम के प्रभारी राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी एवं स्वास्थ्य विभाग…
विजयादशमी पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर पुलिस लाइन में किया शस्त्र पूजन
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा की परंपरा का हुआ निर्वहन सागर…