👁 कुल विजिटर: 14,836
f 𝕏 ➤

नगर निगम के प्रभारी राजस्व अधिकारी एवं स्वच्छता कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, निगम में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

सागर उदय संवाददाता, सागर

नगर निगम के प्रभारी राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता कर्मचारी किशोरी के सेवानिवृत्त होने पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि बृजेश तिवारी ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। राजस्व विभाग में कार्य करते हुए उन्होंने निगम के राजस्व संग्रहण को बढ़ाने तथा विभागीय कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपादित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्य के प्रति समर्पण, सरल व्यवहार एवं सहयोगात्मक कार्यशैली को सदैव याद रखा जाएगा।

महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन सेवाकाल के दौरान किए गए अच्छे कार्य और सहकर्मियों के साथ बनाए गए आत्मीय संबंध हमेशा स्मरणीय रहते हैं। उन्होंने श्री बृजेश तिवारी एवं श्री किशोरी के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हुए जीवन की नई पारी का आनंद लें।

इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव एवं शैलेष जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उन्हें स्मृति चिह्न एवं शुभकामनाएं भेंट कीं। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता एवं भावुकता से परिपूर्ण रहा।

नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 25 नवंबर तक जमा करना होगा जीवन प्रमाण पत्र

सागर। नगर पालिक निगम सागर के ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी जो पेंशन का लाभ ले रहे हैं, उन्हें अपना जीवन प्रमाण पत्र 25 नवंबर 2026 के पहले पेंशन शाखा में जमा करना अनिवार्य है। जीवन प्रमाण पत्र जमा न करने की स्थिति में पेंशन पाने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों को माह नवंबर की पेंशन का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही वर्ष 2015 के पूर्व सेवानिवृत्त: हुए पेंशनर्स को नगर निगम की पेंशन शाखा में फार्म भरकर जमा करना है और 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी जिनको पीपीओ नंबर प्राप्त है, उन्हें स्टेट बैंक आॅफ इंडिया में फार्म भरना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Related Post

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल आज सागर में संभागीय बैठक को करेंगे संबोधित
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने तैयारियों का लिया जायजा आवश्यक दिशा निर्देश दिए सागर उदय…