भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल आज सागर में संभागीय बैठक को करेंगे संबोधित
Sagar Uday >> सागर>> भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल आज सागर में संभागीय बैठक को करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल आज सागर में संभागीय बैठक को करेंगे संबोधित
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने तैयारियों का लिया जायजा आवश्यक दिशा निर्देश दिए
सागर उदय संवाददाता, सागर
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल जी गुरुवार को सागर प्रवास पर रहेंगे। वे मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।
संभागीय बैठक में भाजपा के संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे जी एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर जी सहित संभाग के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने अजय जमवाल जी के सागर आगमन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल जी का सागर आगमन हम सभी कार्यकतार्ओं के लिए उत्साह और मार्गदर्शन का अवसर है। संगठन के प्रति उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव कार्यकतार्ओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उनके सागर आगमन से कार्यकतार्ओं में उत्साह का संचार होगा और उनके मार्गदर्शन से संगठन को आगे बढ़ाने की दिशा में नई प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकतार्ओं की निरंतर सक्रियता से मजबूत होता है। अजय जमवाल जी का मार्गदर्शन सागर संभाग के कार्यकतार्ओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। उनके विचार और अनुभव निश्चित रूप से संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा देने में सहायक होंगे।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि अजय जमवाल जी का सागर की धरती पर स्वागत और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनके आगमन को लेकर कार्यकतार्ओं में विशेष उत्साह है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की संभागीय बैठक 24 सितंबर गुरुवार को प्रात: 11:00 बजे से मोती नगर स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित होगी।
बैठक में संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,संभाग प्रभारी जिला प्रभारी,जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, घोषित मोर्चों के जिलाध्यक्ष,सांसद (लोकसभा -राज्यसभा),विधायक, नगर निगम महापौर, निगम/मंडल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा सेवा संकल्प अभियान की टोली के सदस्य अपेक्षित है।
Related
Related Post
- September 18, 2026 • 👁 53
- by Sagar Uday
- 0
- 5:12 pm
हाईटेक नि:शुल्क नेत्र शिविर 20 सितंबर को बंडा में
सागर उदय, सागर20 सितंबर को बंडा में हाईटेक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा…
- October 25, 2026 • 👁 28
- by Sagar Uday
- 0
- 8:58 pm
