👁 कुल विजिटर: 29,413
f 𝕏 ➤

सागर -बीना मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रक घर में जा घुसा, दो घायल

जरुवाखेड़ा। नरयावली, में बिजली आॅफिस के सामने सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सागर की तरफ से आ रहा एक 22 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर नरयावली निवासी आकाश साहू के मकान में जा घुसा। हादसे में दो लोगों के घायल हो  गए। वहीं घर में रखी 5 मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई अन्य समान भी नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस दुर्घटना में मकान मालिक को करीब 8 लाख का नुकसान होने का अनुमान  है। जिसमें मकान का एक कमरा, पंचर की दुकान पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं ट्राला भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्राला बाहर सीढ़ियों में फंसकर रुक गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक में कोई काले कलर का केमिकल भरा हुआ है। शाम तक ट्रक मकान में ही फंसा रहा।

Leave a Reply

Related Post

हनुमान अखाड़ा में गणेश जी की भव्य महाआरती में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
धार्मिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहती है समिति, आस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का…