हाईटेक नि:शुल्क नेत्र शिविर 20 सितंबर को बंडा में
Sagar Uday >> सागर>> हाईटेक नि:शुल्क नेत्र शिविर 20 सितंबर को बंडा में
हाईटेक नि:शुल्क नेत्र शिविर 20 सितंबर को बंडा में
सागर उदय, सागर
20 सितंबर को बंडा में हाईटेक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सागर संभाग के इतिहास में पहली बार डॉ राजेंद्र केशरवानी मेमोरियल सोसायटी एवं गांधी नेत्र चिकित्सालय सागर द्वारा हाईटेक नेत्र शिविर में फेको पद्धति से नि:शुल्क मोतियाबिंद आॅपरेशन एवं नि:शुल्क फोल्डेबल लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।
शिविर की जानकारी देते हुए सचिव डॉ. राजन केशरवानी ने बताया कि अभी तक निशुल्क मोतियाबिंद आॅपरेशन मैं 10 से 12 एमएम का चीरा लगाकर मैन्युअल (हाथों से) मोतियाबिंद निकालकर हार्ड लैंस प्रत्यारोपित किए जाते रहे हैं।
बंडा बरा चौराहा के पास हाईटेक शिविर में सर्वप्रथम मोतियाबिंद के आॅपरेशन फेको मशीन द्वारा मात्र 2.8 एमएम चीरे में किए जाएंगे एवं इसी चीरे द्वारा सॉफ्ट फोल्डेबल लेंस का प्रत्यारोपण किया जाएगा।
शिविर में आॅपरेशन के मरीजों के लिए नि:शुल्क आॅपरेशन नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण आॅपरेशन संबंधित दवाइयां एवं चश्मा तथा आवागमन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
Related
Related Post
- November 14, 2026 • 👁 10
- by Sagar Uday
- 0
- 8:51 pm
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बाल दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम
सागर उदय संवाददाता, सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस कार्यालय, राजीव…
- October 9, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 8:45 pm
