👁 कुल विजिटर: 30,188
f 𝕏 ➤

27 सितंबर से बालक हिल व्यू कॉलोनी में होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

सागर उदय, सागर

धर्म एवं आध्यात्म के प्रति श्रद्धा और आस्था को समर्पित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक बालक हिल व्यू कॉलोनी, शिवाजी नगर वार्ड, में किया जा रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा प्रेमी बंधुओं से सपरिवार शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

आयोजन का शुभारंभ 27 सितंबर रविवार को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगी। कथा व्यास पं. श्री महेन्द्र प्रसाद दुबे (मगरोन वाले) द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी प्रसंगों का संगीतमय शैली में वर्णन किया जाएगा।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त प्रहलाद, ध्रुव चरित्र, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों सहित भक्ति, धर्म, संस्कार और मानव जीवन के मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एम-13, बालक हिल व्यू कॉलोनी, शिवाजी नगर वार्ड स्थित निज निवास पर किया जाएगा। कथा का समापन 3 अक्टूबर शनिवार को हवन एवं पूणार्हुति के साथ होगा। इसके पश्चात 4 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1 बजे से कन्याभोज एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कथा के सभी दिवस सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करें और भगवान की भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त करें। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में संस्कार, सद्भाव, सेवा और भक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है।

आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती कुसुमलता तिवारी हैं। यह आयोजन स्मृतिशेष पं. श्री विष्णुदत्त तिवारी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के निवेदक श्रीमती कुसुमलता, सरिता-मनोज कुमार तिवारी, स्वाति-विनोद तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार हैं। कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए 9826846632 एवं 8770048738 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Related Post

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी से की आत्मीय भेंट
सागर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर ने निवास पर…
शहर में संचालित डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की कार्रवाई प्रारंभ, संत रविदास वार्ड स्थित  डेयरी के 12 पशुओं को मऊ गांव भिजवाया
सागर उदय संवाददाता, सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निदेर्शानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…