👁 कुल विजिटर: 30,172
f 𝕏 ➤

शहर में संचालित डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की कार्रवाई प्रारंभ, संत रविदास वार्ड स्थित  डेयरी के 12 पशुओं को मऊ गांव भिजवाया

सागर उदय संवाददाता, सागर

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निदेर्शानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने की कार्रवाई  की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को संत रविदास वार्ड स्थित डेयरी संचालक रामभजन यादव की डेयरी के 12 पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट कराने की कार्रवाई की गई। वहीं डेयरी संचालक ने शेष 12 पशुओं को आगामी दो दिनों में धामोनी के पास स्थित मऊ गांव भेजने का आश्वासन दिया ।

उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा संत रविदास वार्ड में औचक निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालक रामभजन यादव को समझाइश दी गई थी कि वे अपनी डेयरी के सभी पशुओं को निर्धारित समय-सीमा में शहर से बाहर शिफ्ट कर लें। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि निदेर्शों का पालन नहीं करने पर नगर निगम द्वारा पशुओं को पकड़कर हफसिली स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना के कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

निगमायुक्त ने डेयरी एवं अतिक्रमण प्रभारी को निर्देशित किया है कि जिन डेयरी संचालकों ने अपने पशुओं को शहर से बाहर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया है, उन सभी डेयरियों का नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय-सीमा में पशुओं को शहर से बाहर भेजा जा रहा है। यदि किसी डेयरी संचालक द्वारा निदेर्शों की अवहेलना की जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए पशुओं को नगर निगम के वाहनों से हफसिली स्थित डेयरी विस्थापन परियोजना के कांजी हाउस भेजा जाए।

निगमायुक्त ने कहा कि शहर के अंदर संचालित डेयरियों के कारण सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलती है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। इसका सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए डेयरियों का शहर से बाहर विस्थापन आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट कराने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Related Post

ग्राम मेहर में गूंजा धरती आबा बिरसा मुंडा का जयघोष, जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के संकल्प के साथ मनी जयंती
सागर उदय संवाददाता, सागर जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान, संघर्ष और अदम्य साहस के प्रतीक…
युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा…