घरौंदा आश्रम में खिले सेवा के भाव, आदिशक्ति फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया सेवा संकल्प, बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जरूरत की सामग्री भेंट की
Sagar Uday >> सागर>> घरौंदा आश्रम में खिले सेवा के भाव, आदिशक्ति फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया सेवा संकल्प, बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जरूरत की सामग्री भेंट की
घरौंदा आश्रम में खिले सेवा के भाव, आदिशक्ति फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया सेवा संकल्प, बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जरूरत की सामग्री भेंट की
सागर उदय संवाददाता, सागर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सागर में आदिशक्ति फाउंडेशन द्वारा घरौंदा आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन, शिल्पी भार्गव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे, प्रतिभा तिवारी एवं ऋतू तिवारी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, अनुश्री जैन सहित अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों से आत्मीय भेंट की और उनसे संवाद किया। बच्चों की आवश्यकताओं को जाना और आदिशक्ति फाउंडेशन की सदस्यों के साथ मिलकर जरूरत के अनुसार आवश्यक सामग्री भेंट की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के लोकसेवा के सफर में सेवा को जनकल्याण से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है। सेवा संकल्प अभियान उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन में सहयोग का छोटा-सा प्रयास भी बड़ी खुशी और उम्मीद का कारण बन सकता है। दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को समझना और उनके साथ समय बिताना सेवा के वास्तविक भाव को सार्थक करता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का लोकसेवा संकल्प सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य इसी भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को समझने और उनके जीवन को थोड़ा सहज बनाने का माध्यम बने, यही इस अभियान की सार्थकता है।
लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन ने कहा कि सेवा का सबसे सुंदर रूप वही है, जिसमें जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सहयोग और अपनत्व का भाव पहुंचाया जाए। दिव्यांग बच्चों के बीच आकर उनके साथ समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं को समझना हम सभी के लिए संवेदना और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा संकल्प को समाज के बीच पहुंचाने के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाने चाहिए।
शिल्पी भार्गव ने कहा कि सेवा केवल सामग्री देने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी जरूरतमंद के साथ कुछ पल आत्मीयता से बिताना भी अपने आप में बड़ी सेवा है। घरौंदा आश्रम के बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना इस आयोजन की सबसे बड़ी सार्थकता है। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा और संवेदना की भावना को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैशाली सोनी ने किया।
कार्यक्रम में एल्डरमैन आशा लता सिलाकारी, निशा सिंदें सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं आदिशक्ति फाउंडेशन की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
Related
Related Post
- September 21, 2026 • 👁 25
- by Sagar Uday
- 0
- 8:46 pm
नई कार्यकारिणी का गठन
सागर। सागर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ, भोपाल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता…
- October 23, 2026 • 👁 16
- by Sagar Uday
- 0
- 8:59 pm
