👁 कुल विजिटर: 30,160
f 𝕏 ➤

 बाघराज कॉलोनी जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम

सागर उदय, सागर

बाघराज कॉलोनी जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण संपन्न। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद एवं शुभकामना परिवार सद्भावना शाखा की बहनों द्वारा चतुर्दशी की रात्रि में बाघराज मंदिर जी में 10 दिवसीय प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण एवं 10 उपवास करने वालों के सम्मान किए गए। इसके पूर्व 16 सितंबर से प्रति दिवस 1 मिनट प्रतियोगिता, जो महावीर बोलेंगे, फैंसी ड्रेस, मुंबई सिटी, कुर्सी दौड़, भजन, नृत्य प्रतियोगिता, धार्मिक तंबोला, प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं हुईं। सम्मिलित समस्त बड़ों एवं बच्चों को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार प्रदाय किए गए। 10 उपवास हेतु ऋषिका- आलोक जैन को सम्मानित किया गया। पर्वराज दश लक्षण पर्युषण महापर्व पर दसों दिवस प्रात: श्री जी का अभिषेक, शांति धारा, पूजन, आरती एवं सांयकाल 48 दीपों से भक्तामर जी पाठ व आरती एवं रात्रि में समस्त प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ मंदिर जी बाघराज प्रबंधकारिणी, पाठशाला परिवार, अ. भा.व. दिगं. जैन महिला परिषद एवं शुभकामना परिवार सद्भावना शाखा की बहनों सहित निवास रत समस्त धर्मावलंबियों सहित आसपास की कॉलोनी से भी समाज जन समस्त कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। धर्म लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Related Post

बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला नि:शुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा
भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन बनी जरूरतमंदों का भरोसा सागर उदय, सागर मध्यप्रदेश के पूर्व…
गोवर्धन पर्व पर विधायक प्रदीप लारिया ने किया गौ-पूजन, गौसेवा को बताया भारतीय संस्कृति और संस्कारों का आधार
सागर उदय संवाददाता, सागर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पड़रिया…
बिलहरा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण
बिलहरा। नगर परिषद बिलहरा स्थित श्री देव जानकी रमण बड़ा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय…