👁 कुल विजिटर: 29,371
f 𝕏 ➤

बिलहरा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण

बिलहरा। नगर परिषद बिलहरा स्थित श्री देव जानकी रमण बड़ा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विधि-विधान एवं पूणार्हुति के साथ भव्य समापन हुआ।

कथा के अंतिम दिवस पर कथा व्यास पंडित जयगोविंद जी महाराज ने अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा एवं श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और भक्तिरस में सराबोर होकर धर्मलाभ अर्जित किया। आपको बता दें कि इस सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 9 नवंबर को हुआ था। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का रसपान किया। अंतिम दिवस पर विधि-विधान के साथ कथा की पूणार्हुति की गई। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस भव्य धार्मिक आयोजन के आयोजक चढ़ार परिवार बिलहरा रहे, जिनके द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का पुण्य अवसर प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Related Post

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं एवं प्रसूता महिलाओं और बच्चियों का किया सम्मान
सागर उदय संवाददाता, सागर सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना सागर शहरी-2 के अंतर्गत सुभाष…
इंफ्लुएंजा व अन्य फ्लू की टेस्ट किट खरीदी के लिए पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल से आग्रह किया
सागरउदय संवाददाता, सागर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व…
भारतीय संस्कृति की आत्मा है शक्ति उपासना, युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए :अविराज सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि नवरात्र का पर्व आत्ममंथन,…