👁 कुल विजिटर: 30,192
f 𝕏 ➤

भैंसा-जलंधर में आकाश सिंह राजपूत ने छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतिभा को सराहा, स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ और निशुल्क साइकिलों से बढ़ाया शिक्षा का उत्साह

सागर उदय संवाददाता, सागर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा के ग्राम भैंसा एवं जलंधर पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यालयों में आयोजित चित्रकला गतिविधि में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा की जमकर सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

चित्रों में नजर आए बच्चों के सपने, सोच और देश के प्रति भाव

चित्रकला कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। आकाश सिंह राजपूत ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को बेहद उत्साह और गर्व के साथ देखा तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी सोच और कल्पनाओं को जाना। उन्होंने कहा कि बच्चों की चित्रकला केवल रंगों और आकृतियों का मेल नहीं, बल्कि उनके सपनों, भावनाओं और भविष्य की सोच की सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता है तो उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और उचित अवसर देने की।

ह्लबच्चों की प्रतिभा को अवसर मिले तो वे नई तस्वीर बना सकते हैंह्व: आकाश सिंह राजपूत

आकाश सिंह राजपूत ने कहा ह्लआज बच्चों की चित्रकला देखकर मन में गर्व और खुशी का भाव है। इन नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पना और प्रतिभा के माध्यम से जिस खूबसूरती से अपने विचारों को चित्रों में उतारा है, वह वास्तव में सराहनीय है। इन चित्रों में बच्चों के सपने भी हैं, उनकी सोच भी है और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर भी है। हमारा दायित्व है कि इन प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर मिले, ताकि ये बच्चे आगे चलकर अपने सपनों को साकार कर सकें।

जलंधर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा की ओर बढ़ा कदम

ग्राम जलंधर के शासकीय हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। आधुनिक तकनीक से युक्त स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई को अधिक सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। स्मार्ट क्लास के शुभारंभ के अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि आज का दौर तकनीक और ज्ञान का दौर है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा के वही अवसर मिलने चाहिए, जो बड़े शहरों के विद्यार्थियों को मिलते हैं। स्मार्ट क्लास शिक्षा को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नि:शुल्क साइकिल वितरण से विद्यार्थियों में उत्साह

कार्यक्रम के दौरान ग्राम भैंसा एवं जलंधर के दोनों शासकीय हाई स्कूलों में प्रधानमंत्री निशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि साइकिल विद्यार्थियों के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विद्यालय तक पहुंचने, शिक्षा जारी रखने और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा ह्लहमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई और अपने सपनों से पीछे न रहे। शिक्षा, आधुनिक तकनीक और प्रतिभा को प्रोत्साहनकृइन तीनों को साथ लेकर हम अपने बच्चों के भविष्य को और मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

युवा शक्ति संगठन की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

कार्यक्रम के बाद ग्राम जलंधर में आकाश सिंह राजपूत ने युवा शक्ति संगठन के साथियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में संगठन की गतिविधियों को ग्राम स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा, प्रतिभा, युवा शक्ति और सेवा के मजबूत समन्वय से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। युवा शक्ति संगठन इसी संकल्प के साथ शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

 इस अवसर पर निरंजन सिंह जाट, पंचम सिंह यादव, बलराम, मोहन यादव, देशराज यादव, लोकमन लोधी, रामबरण मिश्रा, राम, राजू पटेल, गोपाल, रामराज यादव, चरण सिंह, भगवान दास, प्रदीप, प्रकाश, अभिषेक चैधरी, सुनील यादव, आजाद सिंह, ऋषभ राजपूत, राघवेंद्र सिंह, शुभम यादव, आशीष तिवारी, पवन कुर्मी, विक्रम राजपूत, सोहन साहू, राजकुमार कपूर, सूरज प्रसाद कुर्मी, रामजी कुर्मी, जितेंद्र राजपूत, दीनदयाल पटेरिया, सहित ग्रामवासी, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Related Post

अभिव्यक्ति: 26 सितंबर को सागर में जुटेगी देश की शीर्ष साहित्यिक हस्तियां
सजेगी अंतरराष्ट्रीय मुशायरे एवं कवि सम्मेलन की भव्य महफिल सागर उदय संवाददाता, सागर पंडित दीनदयाल…
खुरई आडिटोरियम में 1 नवंबर को प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे
सागर उदय संवाददाता, सागर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" कार्यक्रम के…
स्वामित्व योजना की नि:शुल्क रजिस्ट्री गरीब, किसान, मजदूर के स्वाभिमान और आर्थिक आजादी का दस्तावेज : पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय संवाददाता, सागर मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत मिला नि: शुल्क रजिस्ट्री का दस्तावेज…