👁 कुल विजिटर: 29,394
f 𝕏 ➤

खुरई आडिटोरियम में 1 नवंबर को प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे

सागर उदय संवाददाता, सागर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” कार्यक्रम के तहत खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद हेतु खुरई आडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह 1 नवम्बर,2026 रविवार को दोपहर 2 बजे संबोधित करेंगे।

इसी क्रम में मालथौन महाविद्यालय में 2 नवम्बर, 2026 सोमवार को दोपहर 12 बजे युवा नेता श्री अविराज सिंह युवा -विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। युवा नेता श्री अविराज सिंह 3 नवम्बर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे खुरई के आर एल एम महाविद्यालय में आयोजित युवा -विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जनों से प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में हिस्सा लेने का आग्रह किया गया है।

मालथौन ब्लाक की नीमखेड़ा व गढ़ौली प्राथमिक शालाओं में बायस टायलेट निर्माण की स्वीकृति

सागर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन विकासखण्ड की प्राथमिक शाला नीमखेड़ा तथा प्राथमिक शाला गढ़ौली में बायस टायलेट के निर्माण हेतु प्रति टायलेट 2.78 लाख की स्वीकृति जारी कर दी है। वित्तीय समिति की बैठक में हुए इस निर्णय में यह भी निर्देश दिए गए कि स्वीकृत स्कूलों में पूर्व से ही गर्ल्स टायलेट क्रियाशील होने चाहिए।

Leave a Reply

Related Post

ब्रिज किशोर साहू का निधन
सागर। मोतीनगर सूर्योदय भवन रविशंकर वार्ड निवासी ब्रिज किशोर साहू (ब्रजेश) पुत्र स्व रामचरण साहू…