👁 कुल विजिटर: 29,402
f 𝕏 ➤

नगर पालिका परिषद मकरोनिया में विकास कार्यों का निरीक्षण

सागर उदय संवाददाता, सागर

नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत  चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन कुमार शर्मा जी द्वारा निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सवरी सरोवर तालाब सौन्दर्यकरण, नगर खेल स्टेडियम, टचिंग पॉइंट  रविदास मंदिर बढ़तूमा में बल्क कनेक्शन का निरीक्षण किया एवं उन्होंने संबंधित कार्य ठेकदार ,उपयंत्री से बात कर निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं, ताकि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। नगर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद मकरोनिया निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Related Post

स्वच्छता के क्षेत्र में सागर नगर निगम ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना गौरव का क्षण : सांसद डॉ. लता वानखेड़े
सागर उदय संवाददाता, सागर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम सागर को पचास हजार से…
Post Image
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे सेवा-सेतु कैम्प
सागर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र वि.वि.कं. लि. सागर द्वारा भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के निदेर्शानुसार…