👁 कुल विजिटर: 29,407
f 𝕏 ➤

स्वच्छता के क्षेत्र में सागर नगर निगम ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना गौरव का क्षण : सांसद डॉ. लता वानखेड़े

सागर उदय संवाददाता, सागर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम सागर को पचास हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में तृतीय स्थान प्राप्त होने पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कृत किए जाने पर सागर  सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि को समूचे सागर शहर के लिए गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है,उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए नगर निगम  महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों, शहरवासियों और निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को  शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, समर्पण, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है,उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता अभियान की रीढ़ माने जाने वाले सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा है कि उनके अथक परिश्रम, निष्ठा और सेवा भावना के कारण ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई ऊंचाइयां मिली हैं। दिन-रात मेहनत करने वाले इन कर्मयोगियों का योगदान वास्तव में प्रशंसनीय और अभिनंदनीय है।

सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों मिला यह सम्मान सागर के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है और यह उपलब्धि हमें स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक, जिम्मेदार एवं प्रतिबद्ध बनने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि  नगर निगम  टीम भावना और जनसहभागिता के साथ भविष्य में भी स्वच्छता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा स्वच्छ, सुंदर और विकसित सागर के संकल्प को साकार करेगा।

Leave a Reply

Related Post

मंत्री पुत्र के जन्मदिवस पर गौशाला में हुआ पौधारोपण, 11 पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देवरीकला। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपुत्र आकाश सिंह राजपूत के जन्मदिवस के अवसर…
देली गीतों और नारों के जरिए महिलाओं ने चलाया नशामुक्ति जागरूकता अभियान
शाहगढ़। कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नवांकुर संस्था सेक्टर-03…
Post Image
सागर ग्रामीण कांग्रेस की दिल्ली में दहाड़ – रामलीला मैदान रैली में 500 से अधिक कार्यकतार्ओं ने लिया हिस्सा
सागर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में…