सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन
>> सागर>> सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन
सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सामूहिक वंदे मातरम गायन
गौरझामर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर नमामी भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार 25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरझामर में सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया गया।
विक्रम संवत 2083, भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के पावन अवसर पर प्रात: 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार एवं भैया-बहनों ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रियंका दीदी सरपंच श्रीमती बबीता विश्वकर्मा, महामंत्री उमा खटीक, नीलमा, करण, प्रीतम सिंह लोधी, संतोष सोनी सहित ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में वंदे मातरम के महत्व और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के जयघोष के साथ हुआ।
Related
Related Post
- September 12, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 8:28 pm
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले बलिदानी : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर
खुरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सागर उदय संवाददाता,…
- July 3, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 4:48 pm
