👁 कुल विजिटर: 29,407
f 𝕏 ➤

महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशिप की ट्रॉफी का सागर में हुआ भव्य स्वागत, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

सागर उदय संवाददाता, सागर

मध्यप्रदेश में पहली बार महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशिप का आयोजन 19 से 28 नवंबर 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बरखेड़ा नाथू भोपाल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं हॉकी खेल के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ट्रॉफी टूर रविवार को सागर पहुंचा। खेल परिसर सागर में प्रात: 8:30 बजे ट्रॉफी का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिन्हा,  श्याम तिवारी,  निकेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेन्द्र सोलंकी, सीएसपी  ललित कुमार कश्यप, आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती सरोज गुप्ता, जिला हॉकी संघ के सचिव  मकसूद खान एवं वरिष्ठ समाजसेवी वीनू राणा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर ने अतिथियों को बताया कि प्रतियोगिता में भारत सहित जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड की छह देशों की महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी। इसमें लगभग 150 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण दुनिया के 166 देशों में किया जाएगा। सभी मैच भोपाल के अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बरखेड़ा नाथू में आयोजित होंगे।

ट्रॉफी टूर के तहत मध्यप्रदेश के सभी 10 संभागों में 10 से 17 नवंबर तक विजेता टीम को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में सागर पहुंची ट्रॉफी को विधायक शैलेन्द्र जैन एवं पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली खेल परिसर से प्रारंभ होकर जीवन रैन बसेरा, गोपालगंज काली तिराहा, खंडेकर मूर्ति, शुक्ला नर्सिंग होम, पीटीसी मैदान, पहलवान बाबा मंदिर एवं होमगार्ड कार्यालय के सामने से होते हुए पुन: खेल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चों एवं खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और चक दे इंडिया के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ट्रॉफी का स्वागत उमेश चन्द्र मौर्य एवं  नफीस खान के मार्गदर्शन में हॉकी फीडर सेंटर एवं खेलो इंडिया हॉकी स्मॉल सेंटर के खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक लहराकर किया। कार्यक्रम का संचालन  श्यामलाल पाल ने किया। यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा संभाली गई।

Leave a Reply

Related Post

यह भाषण सुनाने का नहीं, समस्याओं के समाधान का शिविर हैय सरकार स्वयं आपके द्वार आई है, आमजन उठाएं योजनाओं का पूरा लाभ
जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें अधिकारी: कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत…
युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण में निभाए महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर सागर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा…
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई गई
सागरउदय संवाददाता, सागर मकरोनिया स्थित जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के कार्यालय में आज भारत…