👁 कुल विजिटर: 29,414
f 𝕏 ➤

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

सागरउदय संवाददाता, सागर

मकरोनिया स्थित जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के कार्यालय में आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जतिन चौकसे ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद 562 से अधिक रियासतों का विलय कराकर एक सशक्त और अखंड भारत की नींव रखी। जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा  की दोनों नेता सुचिता की राजनीति करते थे ।

Leave a Reply

Related Post