दो प्रतिशत महंगाई राहत की मांग को लेकर पेंशनरों ने धरना दिया
Sagar Uday >> सागर>> दो प्रतिशत महंगाई राहत की मांग को लेकर पेंशनरों ने धरना दिया
दो प्रतिशत महंगाई राहत की मांग को लेकर पेंशनरों ने धरना दिया
सागर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स के संयुक्त तत्वाधान में 28 10 26 को पुरानी कलेक्ट परिसर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में अपनी लंबित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया एवं सरकार के उदासीन रवैया के प्रति असंतोष व्यक्त किया तथा चेतावनी देते हुए आगामी समय में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष पहुंचकर भी धरना देने की घोषणा की गई।
संगठन के प्रांतीय महामंत्री एवं अध्यक्ष हरिओम पांडे ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान सरकार साढे सात लाख पेंशनरों के आर्थिक हितो के प्रति कोई चिंता नहीं करती वह तो सिर्फ और सिर्फ राज्य में चल रही फ्री की योजनाओं के व्यय की पूर्ति में ही सारा ध्यान लगाए हैं और इसी कारण हमारे महंगाई राहत एरियर्स में को लंबित रखे हुए हैं। धरना कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष बृज बिहारी उपाध्याय ने किया धरना को मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघई राम लखन श्रीवास्तव अरविंद जैन राजकुमार भट्ट विद्युत मंडल हित रक्षक संघ के अध्यक्ष श्री बुंदेला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुदामा रैकवार बी डी साहू राजू स्वर्णकार लल्लू राम प्रजापति प्रहलाद रैकवार अनिल भट्ट एमएल चौधरी राजेश आनंद खरे के के अग्रवाल आदि वक्ताओं ने शासन की पेंशनरों के आर्थिक उपेक्षा के प्रति भारी असंतोष व्यक्त कर सरकार की आलोचना की है। 12 सूत्रीय मांगों में जनवरी 2026 से दिए दो प्रतिशत महंगाई राहत एरियर्स सहित स्वीकृत करने पेंशनरों को भी कैश लेस स्वास्थ्य योजना में शामिल करने 59 माह का बकाया एरियर्स भुगतान करने जिला पेंशनर फोरम का गठन करने सहित अन्य मांगों पर विचार करने का निवेदन किया गया है। आभार अरविंद चौबे ने व्यक्त किया आज के धरना कार्यक्रम में राजेश दुबे पीसी जैन सुकून सोनी गणेश श्रीवास्तव मन्नालाल सेन गंगाराम काशी लक्ष्मी नारायण सोनी राजकुमार कुमार विनोद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पेंशन सामिल हुए।
Related
Related Post
- October 19, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:22 pm
विभिन्न दुर्गा पंडालों, मंदिरों एवं गरबा महोत्सवों में शामिल हुईं महापौर
माँ दुर्गा की आराधना कर लिया आशीर्वाद, शहर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की…
- September 29, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 8:47 pm
