रीसाईकल, रियूज और रिड्यूज (3आर) का उदाहरण बना सागर में उपचारित जल से डिवाइडरों की धुलाई व सिंचाई
Sagar Uday >> सागर>> रीसाईकल, रियूज और रिड्यूज (3आर) का उदाहरण बना सागर में उपचारित जल से डिवाइडरों की धुलाई व सिंचाई
रीसाईकल, रियूज और रिड्यूज (3आर) का उदाहरण बना सागर में उपचारित जल से डिवाइडरों की धुलाई व सिंचाई
निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान के तहत डिवाईडरों की सघन धुलाई व सफाई सुनिश्चित की जा रही है
सागर उदय संवाददाता, सागर
निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री के नेतृत्व में शहर में विशेष सफाई अभियान के तहत डिवाईडरों, सड़कों की धुलाई सफाई सुनिश्चित की जा रही है। सागर शहर में विशेष सफाई अभियान के तहत डिवाईडरों की धुलाई में एसटीपी और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से प्राप्त होने वाले उपचारित जल का उपयोग किया जा रहा है। शहर के सार्वजनिक स्थलों की उपचारित जल से की जा रही धुलाई जल के पुन: उपयोग को बढ़ावा देते हुए रीसाईकल, रियूज और रिड्यूज (3आर) का बेहतर उदाहरण बना है।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने विशेष अभियान के तहत की जा रही डिवाइडर धुलाई सहित शहर की साफ-सफाई का मंगलवार सुबह-सुबह निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की शहर के सभी डिवाइडरों की बेहतर धुलाई के साथ ही इनके आस-पास जमा मिट्टी आदि को पूरी तरह साफ करें जिन डिवाइडरों में पौधे लगे हैं उनकी व्यवस्थित कटाई छटाई और मिट्टी की सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने तीनबत्ती से कटरा मस्जिद होते हुए राधा तिराहा तक, दीनदयाल चौक से तिली हॉस्पिटल सहित शहर के विभिन्न डिवाइडरों की स्वच्छता और धुलाई आदि का जायजा लिया। सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत शहर में विशेष अभियान चलाकर की जा रही सघन साफ-सफाई में अत्याधुनिक प्रेसर मशीनों के माध्यम से की जा रही डिवाइडरों की धुलाई को देखते हुए निगमायुक्त ने धुलाई में उपयोग किये जा रहे पानी की जानकारी ली और कहा की एसटीपी और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के उपचारित जल का उपयोग ही सभी जगह धुलाई व सिंचाई में कार्य में करें। इससे जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा की सड़कों और डिवाइडर सहित शहर के सार्वजनिक स्थलों की नियमित धुलाई सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी प्रकार की धुलाई और पेड़-पौधों की सिंचाई में उपचारित पानी का ही उपयोग करें। हमारा यह कदम पीने योग्य साफ पानी की बबार्दी को रोकने, जल संरक्षण और पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण होगा। सड़कों और डिवाइडर की नियमित धुलाई से धूल के कण कम होंगे, इससे वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। वही धुलाई में वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से साफ किए गए ट्रीटेड वेस्ट वाटर का उपयोग होने से जल के पुन:उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
Related
Related Post
- July 5, 2026 • 👁 33
- by Sagar Uday
- 0
- 7:36 pm
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के अमर पुरोधा : भूपेन्द्र सिंह
सागर उदय, सागरपूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 6 जुलाई भारतीय जनमानस…
- September 23, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 8:59 pm
