कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सब हेल्थ सेंटर केरबना का किया औचक निरीक्षण, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल दिए कड़े निर्देश

सागर उदय संवाददाता, सागर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को सब हेल्थ सेंटर केरबना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और गर्भवती महिलाओं की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से क्षेत्र की हाई रिस्क (उच्च जोखिम वाली) गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीएचओ और एएनएम से जानकारी लेते हुए जाना कि जोखिम पूर्ण गर्भावस्था वाली महिलाओं की ट्रैकिंग और देखरेख किस प्रकार की जा रही है तथा उनकी सुरक्षा के लिए क्या ठोस उपाय अपनाए जा रहे हैं।

निरीक्षण के समय केंद्र पर सीएचओ और एएनएम उपस्थित थीं, जबकि आशा कार्यकर्ता एक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लेकर गई हुई थी।

पोस्ट नेटल केयर और काउंसलिंग पर भी विशेष जोर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रसव के बाद माता और नवजात शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसवोत्तर देखभाल के तहत घर-घर जाकर निरीक्षण करने पर ध्यान दिया जाए। संस्थागत देखभाल के साथ-साथ गर्भवती महिला के परिजनों और परिवार के अन्य सदस्यों की भी काउंसलिंग की जाए, ताकि वे घर पर महिला के पोषण और देखभाल का सही ध्यान रख सकें।

Leave a Reply

Related Post

लेहदरानाका बड़ी नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्वच्छता-सुरक्षा-सेवा का अद्भुत संगम देखने मिला
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगम अमले के साथ स्वयं मोर्चा सम्हालकर विसर्जन व्यवस्था को चाकचौबंद…
वैदिक वाटिका में गरबा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 90 बच्चे कर रहे अभ्यास, आकर्षक इनामों से बढ़ा उत्साह
सागर उदय संवाददाता, सागर नवरात्रि पर्व को लेकर उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में एक बार फिर…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading