प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है : पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह
Sagar Uday >> सागर>> प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है : पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है : पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह
सागर/खुरई/बांदरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी से बड़नगर (गुजरात) तक निकाली गई दो सेवा संकल्प यात्राओं का खुरई तथा बांदरी से मालथौन तक अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्राओं के साथ चल रहे देश की पवित्र दस नदियों के जल कलशों का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा के पीछे जन जन से संवाद, सकारात्मकता, सेवा, समन्वय के साथ मानवता को केंद्र में रख कर समाज की सेवा करने का उद्देंश्य है। इन यात्राओं से हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन होते हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से गुजरात के एतिहासिक व प्राचीन नगर बड़नगर तक निकाली जा रही इन यात्राओं की विभिन्न टोलियों का नामकरण देश की पवित्र नदियों के नाम पर किया गया है। बांदरी से मालथौन तक हमने टोली क्रमांक 8 का स्वागत अभिनन्दन किया जिसका नाम मां राप्ती नदी के नाम पर है। खुरई में हम सभी ने जिस टोली क्रमांक 9 का स्वागत किया उसका नामकरण माता वरूणा नदी के नाम पर है। मां वरूणा गंगा मैया की सहायक नदी हैं जिनके नाम पर काशी का नाम वाराणसी हुआ है। उन्होंने कहा कि यात्राओं के साथ चल रहे मंगल जल कलश में देश की पवित्र नदियों गंगा जी, यमुना जी, अलकनंदा, गोमती, मां नर्मदा, ताप्ती, राप्ती, वरुणा आदि पूज्यनीय नदियों का पवित्र जल है। इसी जल से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी और गुजरात के बड़नगर के प्राचीन मंदिर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वडनगर प्रधानमंत्री श्री मोदी की जन्मभूमि है, जहां से उनके जीवन का संघर्ष शुरू हुआ, जबकि वाराणसी सांसद के नाते उनकी कर्मभूमि है।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन है कि सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के अलग-अलग भाषा, संस्कृति, परिवेश और अर्थ सामर्थ्य के युवा पवित्र नदियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। वे नदियां ही हैं जो अनंत काल से जन जन की सेवा करती आ रही हैं और किनारे पर आए मनुष्य से कभी नहीं पूछतीं कि कौन कहां से उसके आश्रय में आया है। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यात्राओं से शिक्षा मिलती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने स्वयं जीवन में खूब यात्राएं की हैं और वे यात्राओं को गुरु जैसा मानते हैं जो हमें अनुभव की पूंजी देती हैं। यात्राएं हमें नये से जुड़ने, नया सीखने, विविधता, विशालता, व्यापकता से साक्षात्कार करने की शिक्षा देती हैं। उनका मानना है कि सेवा संकल्प की यात्राएं कभी रुकती नहीं निरंतर चलती हैं। और यह सेवा यात्रा भी विकसित भारत बनने तक रुकना नहीं चाहिए। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें चुनौतियों को चुनौती देने का ध्येय लेकर आगे बढ़ना है।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने लंबे समय तक संगठन और सार्वजनिक जीवन में कार्य किया तथा गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी संभाली। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि अनुशासन, अच्छे संस्कार, सकारात्मक विचार और कर्म के प्रति समर्पण से व्यक्ति बड़े लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने हमें प्रेरणा दी है कि संकल्प कितना बड़ा हो सफलता का रास्ता छोटे प्रयासों की सिद्धि से बनता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग के संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए देशसेवा को अपना आधार बनाया है। वे जनता से सीधे संवाद और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उनका प्रयास रहा है। प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री स्वयं उनकी समस्याएं और अनुभव सुनते हैं। खुरई विधानसभा क्षेत्र में भी 55 हजार प्रधानमंत्री आवासों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों को मिला है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज देश और समाज के सामने नशा एक बड़ी चुनौती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को नशामुक्ति के लिए संकल्प लेकर जनजागरण में सहभागी बनना चाहिए।
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज जब सेवा संकल्प यात्रा ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया है तब 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का दिन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के समय राष्ट्रीयता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सुशासन और मजबूत भारत का जो संकल्प लिया था, उसे बच्चे अर्थों में आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 3 लाख 78 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर उनके मंगलमय जीवन और दीघार्यु की कामना की गई।
सेवा संकल्प सभाओं को जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, यात्रा के टोली प्रमुख अश्विनी जी, चंद्रपाल सिंह जी, खुरई नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतियां पटेल तथा सचिन साहू ने किया। दोनों सभाओं में भारत माता तथा पं दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किए गए। सभा मंचो पर सभी सेवा संकल्प यात्रियों को मंचासीन कर उनका स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने की अगवानी, अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ
बांदरी और खुरई दोनों स्थानों पर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा की अगवानी पूर्व मंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला यात्रा संयोजक यश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार, जिला मंत्री हरीशंकर कुशवाहा, सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों अनिल पाराशर, नीतेश यादव, राहुल चैधरी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकतार्ओं ने की। यात्रा 8 के 60 तथा यात्रा 9 के 67 यात्री पाली, रजवांस, बरोदिया कलां, मालथौन जहां जहां से दोनों यात्राएं गुजरीं भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ आम नागरिकों ने आतिशबाजी की, पुष्प वर्षा की, फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी ने यात्रा जल कलश का पूजन किया और भारत माता की आरती गायी। कार्यकतार्ओं ने यात्रा टोलियों के जगह जगह जलपान और भोजन की व्यवस्था की तथा यात्री सदस्यों से संवाद किया। कोली सदस्यों व कार्यकतार्ओं ने एक दूसरे के साथ सेल्फी लीं।
Related
Related Post
- October 15, 2026 • 👁 8
- by Sagar Uday
- 0
- 8:50 pm
सेमलखेड़ी जैन तीर्थक्षेत्र में तोड़फोड़, ग्रंथराज श्री अध्यात्मवाणी जी को किया क्षतिग्रस्त
गुफा की दीवार और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दान पेटी से लूटपाट का आरोप,…
- July 4, 2026 • 👁 61
- by Sagar Uday
- 0
- 6:31 pm
