अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात
>> सागर>> अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात
अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात
मंत्री राजपूत ने दी बधाई और शुभकामनाएं, नए न्यायालय भवन एवं जमीन सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
सागर। अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री राजपूत ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री राजपूत से चर्चा की। इस दौरान मुख्य रूप से नए न्यायालय भवन के निर्माण तथा इसके लिए आवश्यक जमीन से जुड़े विषय पर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने न्यायालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए न्यायालय भवन की आवश्यकता से अवगत कराया।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों और क्षेत्र की आवश्यकताओं पर सकारात्मक चर्चा के साथ उनके समाधान की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष अंकलेश्वर (अन्नी) दुबे, स्टेट बार काउंसिल सदस्य ऋतु जैन, उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, सचिव जितेंद्र राठौर, अरविंद नेमा, एनी गोस्वामी, आरती जैन, रश्मि तनेजा, उमाशंकर मिश्रा, किरणकला सैनी, सुमिता विश्वे, आकाश उपाध्याय, करण जैन, नरेंद्र लोधी, रजत बोहरे, राजेंद्र दुबे अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री राजपूत का समय देने और अधिवक्ताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
Related
Related Post
- September 24, 2026 • 👁 9
- by Sagar Uday
- 0
- 9:03 pm
समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाना स्वयंसेवकों का दायित्व : डॉ सरोज गुप्ता
अग्रणी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर जिलास्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का गरिमा…
- September 18, 2026 • 👁 7
- by Sagar Uday
- 0
- 8:51 pm
