कटनी कंप्यूटर्स का संचालक गिरफ्तार: 50 लाख के संदिग्ध लेन-देन का हिसाब नहीं दे पाए
>> Uncategorized>> कटनी कंप्यूटर्स का संचालक गिरफ्तार: 50 लाख के संदिग्ध लेन-देन का हिसाब नहीं दे पाएकटनी कंप्यूटर्स का संचालक गिरफ्तार: 50 लाख के संदिग्ध लेन-देन का हिसाब नहीं दे पाए
11.94 करोड़ के गेमिंग व सट्टा मनी ट्रेल में SIT की बड़ी कार्रवाई
सागर के 16 सरकारी विभागों में कटनी कंप्यूटर्स कर रही काम, कर्मचारियों पर लटकी तलवार
सागर उदय, सागर
आॅनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे से जुड़े लगभग 11.94 करोड़ रुपए के बड़े मनी ट्रेल मामले में विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी कंप्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए उपयोग किए जाने वाले बैंक खातों से करीब ?50 लाख का संदिग्ध लेन-देन किया गया। जब पुलिस ने इस राशि के स्रोत और उपयोग का ब्योरा मांगा, तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब या हिसाब पेश नहीं कर सका।
सैलरी अकाउंट्स से हुआ बड़ा खेल, 50 रुपए लाख की संदिग्ध आवाजाही
जांच-पड़ताल के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि जिन बैंक खातों का मुख्य रूप से उपयोग कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए किया जा रहा था, उन्हीं खातों में अलग-अलग माध्यमों से लगभग 50 लाख रुपए का अतिरिक्त ट्रांजैक्शन दर्ज हुआ। वेतन का रिकॉर्ड तो बैंक में मिला, लेकिन इस अतिरिक्त 50 रुपए लाख के आने और आगे भेजे जाने के संबंध में विजय भैरवानी कोई वैध हिसाब नहीं दे सके। उक्त रकम के सीधे तौर पर क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े होने की पुख्ता आशंका के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
11.94 करोड़ के मनी ट्रेल की गहराई से पड़ताल जारी
रकळ की यह कार्रवाई आॅनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के उस नेटवर्क पर केंद्रित है, जिसमें अब तक ?11.94 करोड़ के व्यापक वित्तीय लेन-देन की पुष्टि हो चुकी है। इसी कड़ी में पूर्व में विजय भैरवानी के भाई दीपक भैरवानी को भी नोटिस जारी कर पूछताछ की जा चुकी है तथा बैंक खातों के संचालन संबंधी महत्वपूर्ण इनपुट्स जुटाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी इस पूरे वित्तीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच के दायरे में विजय भैरवानी, उनके कर्मचारियों के बैंक खाते, संबंधित व्यावसायिक फर्मों का लेन-देन, जीएसटी और उद्योग विभाग से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।
सागर के 16 सरकारी विभागों में कटनी कंप्यूटर्स कर रही काम, कर्मचारियों पर लटकी तलवार
कटनी कंप्यूटर्स का दायरा सिर्फ कटनी तक ही सीमित नहीं है। सागर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पीएचई विभाग सहित लगभग 16 सरकारी (शासकीय) विभागों में कटनी कंप्यूटर्स आउटसोर्सिंग व अन्य तकनीकी कार्यों का संचालन कर रही है।
संचालक की गिरफ्तारी और बैंक खातों की गहन जांच के बाद अब इन सरकारी विभागों में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य और वेतन भुगतान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। फर्म के खातों पर हो रही कानूनी कार्रवाई से कर्मचारियों में अनिश्चितता का माहौल है।
सट्टा सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े चेहरों का हो सकता है खुलासा
विजय भैरवानी की गिरफ्तारी के बाद अब एसआईटी इस बात की गहन पड़ताल में जुटी है कि इन खातों में पैसा किन-किन स्रोतों से आया और आगे किन-किन खातों में भेजा गया। पुलिस फर्मों के लेन-देन, जीएसटी रिटर्न और उद्योग विभाग के दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद सट्टा सिंडिकेट से जुड़े कई अन्य चेहरों और बड़े नामों का जल्द ही पदार्फाश हो सकता है।
Related
Related Post
- July 5, 2026 • 👁 15
- by Sagar Uday
- 0
- 7:41 pm
भाजपा जैसीनगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न
डिजिटल लर्निंग एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुआ मंथन सागर उदय, सागरसुरखी विधानसभा…
- September 21, 2026 • 👁 4
- by Sagar Uday
- 0
- 8:41 pm
