👁 कुल विजिटर: 29,393
f 𝕏 ➤

3 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, शाहगढ़ अस्पताल में तोड़ा दम

शाहगढ़। थाना क्षेत्र के तिगोड़ा गांव में 3 बच्चों की मां मंगलवार की रात को फांसी के फंदे से झूल गई। परिजनों को घटना का पता चलते ही महिला को नीचे उतारा और शाहगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां रात को ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका पूनम (31 साल) की करीब 15 साल पहले तिगोड़ा निवासी पप्पू कुशवाहा के साथ शादी हुई थी। उसके दो लड़का और एक लड़की है। परिजनों ने बताया कि पति पत्नि दोनों ही मजदूरी करते थे घर में। सब कुछ ठीक था,वह अचानक से ऐसा कोई कदम उठा सकती है, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। अभी मृतका के पीहर पक्ष की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

Leave a Reply

Related Post

निगमायुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती कांति पुरुषोत्तम का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान
सागर उदय, सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में…
नवीन दायित्व मिलने पर अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारियों ने मंत्री राजपूत का जताया आभार
मातेश्वरी निवास पहुंचकर पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प, मंत्री ने दी…