निगमायुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती कांति पुरुषोत्तम का शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर किया सम्मान

सागर उदय, सागर

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्रीमती कांति पुरुषोत्तम के सेवानिवृत्त होने पर शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। निगमायुक्त ने उनके सेवाकाल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति कर्मचारी के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। लंबे समय तक संस्था में कार्य करते हुए कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करता है और अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से संस्था की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में योगदान देता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निगमायुक्त ने कहा कि श्रीमती कांति पुरुषोत्तम ने स्वास्थ्य विभाग में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्य नगर निगम परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही किसी भी संस्था को मजबूत बनाता है। श्रीमती कांति पुरुषोत्तम का सेवाकाल अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए चरण की शुरूआत है। उन्होंने श्रीमती पुरुषोत्तम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार के साथ स्वस्थ एवं प्रसन्न जीवन व्यतीत करें तथा अपने अनुभवों से समाज और परिवार का मार्गदर्शन करती रहें।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रीमती कांति पुरुषोत्तम को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सुदेश सनकत, राजेंद्र सनकत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Related Post

Post Image
त्याग का अर्थ जीवन से भागना नहीं, बल्कि जीवन जीने की दृष्टि को बदलना है : पंडित सचिन शास्त्री
दान पुण्य है, जबकि त्याग धर्म है; राग-द्वेष और मोह का त्याग आत्मकल्याण का मार्ग…
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग, सागर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ
01 जुलाई 2026 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसारप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय…

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading