जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को दी गई श्रद्धांजलि
Sagar Uday >> सागर>> जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को दी गई श्रद्धांजलि
जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को दी गई श्रद्धांजलि
सागर उदय, सागर
जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनमोहन सिंह जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। वे एक ईमानदार, सादगी पसंद और विद्वान प्रधानमंत्री थे। 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्षों तक देश को आर्थिक मजबूती और विश्व में सम्मान दिलाने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक ने कहा कि डॉ. साहब की विनम्रता और दूरदर्शिता हम सभी कार्यकतार्ओं के लिए प्रेरणा है। देश ने एक महान अर्थशास्त्री और सच्चा देशभक्त खो दिया है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। संचालन प्रवक्ता कमलेश तिवारी एवं आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने व्यक्त किया कार्यक्रम में दीनदयाल तिवारी सुनील पहेवा महेश यादव कुंजीलाल लाडिया सागर साहू आनंद हेला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related
Related Post
- October 24, 2026 • 👁 13
- by Sagar Uday
- 0
- 8:43 pm
शाहगढ़ में चार गांवों की बिजली काटी गई, सौ से अधिक लोगों ने बिल नहीं किए जमा
शाहगढ़। शाहगढ़ क्षेत्र में चार गांवों के डेढ़ सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल जमा…
- October 28, 2026 • 👁 12
- by Sagar Uday
- 0
- 9:00 pm
